सतना में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने कमजोर स्वास्थ्य प्रगति पर नाराजगी जताई, अधिकारियों को फटकार लगाई, स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार, लंबित कार्यों के समाधान और अस्पताल सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक शुरू होते ही कलेक्टर का मूड ऑफ हो गया। एक घंटे चली बैठक में केवल भुगतान से जुड़ा मुद्दा ही छाया रहा। बताया गया कि गुरूवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा डीएचएस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले एवं ब्लाक के सभी अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं में कम प्रगति पर फटकार लगाकर सुधार के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह सहित सभी सीडीपीओ, बीएमओ, बीसीएम, बीपीएम उपस्थित थे।
एपीएम को बाहर निकाला
कलेक्टर ने एपीएम सुधेश शुक्ला से जानकारी मांगी तो उन्होंने शहरी नोडल अधिकारी डॉ. विनीत गुप्ता से जवाब देने के लिए कहा। इस पर कलेक्टर द्वारा एपीएम को बाहर का रास्ता दिखाया गया। बताया जाता है कि एक घंटे चली बैठक में डीएचएस फोल्डर का दूसरा पन्ना खुला ही नहीं। कलेक्टर ने अर्बन एपीएम सुधेश शुक्ला का कार्य में लापरवाही पर एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिये। अनमोल पोर्टल पर ए.एन.सी. रजिस्ट्रेशन की समीक्षा में उचेहरा विकासखण्ड में सबसे न्यून प्रगति 85 फीसदी होने पर बीईई क्रांति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
बहाना बताकर भटकाने की कोशिश
बैठक शुरू होते ही डीएचएस फोल्डर से अनमोल पोर्टल का पन्ना खोला गया। कम प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए बीएमओ रामपुर बाघेलान से कारण जानना चाहा। बीएमओ रामपुर बाघेलान डॉ. राघवेन्द्र गुर्जर ने मोबिलटी का भुगतान न होने का बहाना बताया। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से गाड़ियों का भुगतान न होने के चलते कहीं भी भ्रमण नहीं हो पा रहा है। हर जगह विजिट के दौरान सीएचओ, आशा एवं अन्य वर्कर भुगतान की बातें करते हैं। भुगतान न होने के कारण यह प्रगति कमजोर है। इतना सुनते ही कलेक्टर की नाराजगी और बढ़ गई लेकिन जिला स्वास्थ्य समिति में बैठे सदस्य नहीं सुधरे। बीएमओ की बात खत्म करते ही डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा द्वारा आशाओं के भुगतान न होने की बात कही गई। इसके बाद उचेहरा बीएमओ डॉ. अरविंद राय ने भी सीएचओ के प्रोत्साहन राशि के भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। इस पर कलेक्टर द्वारा फटकार लगाई गई। कलेक्टर श्री एस ने कहा कि यहां स्वास्थ्य समिति की बैठक करने आए हैं या भुगतान की बातें।
बरसात में न हो मरीजों को परेशानी सिविल वर्क का स्टीमेट बनाकर दें
बताया गया कि डीएचएस की बैठक के बाद कलेक्टर द्वारा रोगी कल्याण समिति आरकेएस की बैठक ली गई जिसमें उन्होंने बरसात के मौसम में किसी भी मरीज या परिजनों को समस्या न आने की बात कही। उन्होंने कहा कि बरसात को देखते हुए सबसे पहले सिविल वर्क का कार्य कराइए, इसका इस्टीमेट तैयार कर तत्काल दीजिए। सिविल वर्क में पोताई, छज्जा एवं लीकेज की समस्या शमिल है। इसके बाद अस्पताल परिसर में जहां ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत है वहां सप्लाई लाइन बिछाएं। परिसर में ट्रांसफार्मर लगाने की बात भी कही गई जिस पर उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफार्मर को स्मार्ट सिटी से सेंक्शन कराने की कार्रवाई की जाएगी, वहीं अस्पताल की 15 नम्बर दुकान को खाली कराने के निर्देश दिए गए।
आउटसोर्स एजेंसी का बढ़ाया गया कार्यकाल
सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय में ई-हास्पिटल संचालन के लिए वर्तमान आउटसोर्स एजेंसी की कार्य अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि ई-हास्पिटल के संचालन के लिए आउटसोर्स एजेंसी नव आधार वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी बैतूल को एक वर्ष का कार्य और दिया जाये।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।