सतना जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया मशीनों की लगातार खराबी से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। विशेषज्ञों ने चेताया कि स्थायी समाधान नहीं हुआ तो रूटीन सर्जरी प्रभावित होकर स्वास्थ्य सेवाएं संकट में पड़ सकती हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर वह जगह होती है जहां हर सेकंड की कीमत जिंदगी और मौत के बीच का अंतर तय कर सकती है। ऐसे में यदि मरीज को बेहोश रखने और उसकी सांसों पर नजर रखने वाली एनेस्थीसिया मशीनें ही बार-बार खराब होने लगें, तो यह केवल तकनीकी समस्या नहीं बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी बन जाती है। ऐसी ही चिंताजनक स्थिति सतना जिला चिकित्सालय में सामने आई है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निश्चेतना (एनेस्थीसिया) विभाग ने सिविल सर्जन डॉ अमर सिंह को बताया है कि मेजर ऑपरेशन थिएटर में स्थापित दोनों एनेस्थीसिया मशीनों के डिस्प्ले वर्तमान में खराब हो गए हैं, जिसके कारण उनका सुरक्षित और प्रभावी उपयोग संभव नहीं रह गया है।
एक महीने में 4 से 5 बार खराब हो रहीं मशीनें
समस्या केवल वर्तमान खराबी तक सीमित नहीं है। एनेस्थीसिया विभाग ने कहा है कि मेजर ओटी की मशीनों में लगभग हर महीने 4 से 5 बार अलग-अलग तकनीकी खराबियां आती हैं। लगातार आने वाली इन समस्याओं के कारण ऑपरेशन थिएटर की कार्यप्रणाली बार-बार बाधित हो रही है। एनेस्थीसिया मशीन किसी भी बड़े ऑपरेशन का बेहद महत्वपूर्ण उपकरण मानी जाती है। यह मरीज को सुरक्षित रूप से बेहोशी (एनेस्थीसिया) देने के साथ-साथ उसकी सांस, गैसों की मात्रा और अन्य आवश्यक मानकों की निगरानी करती है। ऐसे में डिस्प्ले या तकनीकी प्रणाली में खराबी सीधे मरीज की सुरक्षा से जुड़ा विषय बन जाती है।
मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता, ऑपरेशन किए गए शिफ्ट
विभाग ने मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए फिलहाल सभी रूटीन आॅपरेशन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में स्थानांतरित कर दिए हैं। हालांकि यह व्यवस्था भी स्थायी समाधान नहीं मानी जा रही। एनेस्थीसिया विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि मॉड्यूलर ओटी की एनेस्थीसिया मशीन में भी कोई तकनीकी खराबी आ गई या वर्तमान मशीनों की शीघ्र मरम्मत नहीं हुई, तो अस्पताल को रूटीन (नॉन-इमरजेंसी) सर्जरी स्थगित करने की विवशता का सामना करना पड़ सकता है।
सिर्फ मरम्मत नहीं, स्थायी समाधान की जरूरत
यह मामला केवल दो मशीनों की तकनीकी खराबी भर नहीं है। सवाल यह भी है कि यदि किसी महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण में बार-बार खराबी आ रही है, तो क्या केवल अस्थायी मरम्मत पर्याप्त है या उसके स्थायी रिप्लेसमेंट की आवश्यकता है? सरकारी अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में ऑपरेशन थिएटर जैसी जीवनरक्षक सेवाओं का पूरी क्षमता से संचालित रहना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि चिकित्सा उपकरणों का समय पर रखरखाव, नियमित तकनीकी ऑडिट और आवश्यक होने पर नए उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियादी जिम्मेदारी है।
आपातकालीन सेवाएं भी दबाव में
हालांकि अस्पताल ने आपातकालीन ऑपरेशन जारी रखने का प्रयास करने की बात कही है, लेकिन विभाग ने यह भी स्वीकार किया है कि उपलब्ध मशीनों की वर्तमान तकनीकी स्थिति में निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करना लगातार कठिन होता जा रहा है। इसका सीधा असर उन मरीजों पर पड़ सकता है जो पहले से सर्जरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यदि रूटीन ऑपरेशन टलते हैं तो मरीजों की प्रतीक्षा अवधि बढ़ेगी और कई मामलों में बीमारी की गंभीरता भी बढ़ सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।