सतना जिला अस्पताल में समय से पहले डिस्चार्ज और कमीशन के आरोप, 22 आशा कार्यकर्ताओं के नाम सार्वजनिक, जांच तेज।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल प्रबंधन के पास बाईस ऐसी आशा कर्यकर्ताओं के नाम आए हैं, जिनका हमेशा जिला अस्पताल में डेरा रहता है। इन आशाओं पर आरोप है कि वे निजी मेडिकल संचालकों के साथ मिलकर हितग्राही महिलाओं को समय से पहले डिस्चार्ज कराने के खेल में शामिल हैं। इस खेल में शामिल आशाओं की शिकायत सिविल सर्जन से की गई है। अब देखना यह है कि कमीशन के खेल में शामिल ऐसी आशाओं के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है। जिला अस्पताल में इस समय आशाओं ने डेरा जमा रखा है। इनके द्वारा हितग्राहियों को समय से पहले ही डिस्चार्ज करवा कर मेडिकल दुकानों से कमीशन के नाम पर दवाईयां खरीदवाने का खेल चल रहा है।
ऐसा ही मामला मंगलवार को सामने आया जिसमें सोहावल ब्लाक अन्तर्गत गुलुवा गांव की आशा शिवानी डोहर द्वारा महिला मरीज को समय से पहले व गांव में पदस्थ आशा कार्यकर्ता के आने से पहले ही डिस्चार्ज करवा दिया गया था। इसकी शिकायत मरीज के पिपरी टोला गांव में पदस्थ आशा माधुरी त्रिपाठी द्वारा सिविल सर्जन से की गई। शिकायतकर्ता द्वारा जिला अस्पताल में घूम रही ऐसी ही 22 दलाल आशाओं के नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं। देखना यह बाकी है कि सिविल सर्जन द्वारा इस मामले पर क्या एक्शन लिया जाता है।
क्या है मामला
बताया गया कि ब्लाक मझगवां अन्तर्गत पिपरी टोला की हितग्राही को जिला चिकित्सालय में 14 फरवरी को भर्ती किया गया, गायनी विभाग के चिकित्सकों द्वारा मरीज की सिजेरियन डिलेवरी कराई गई। मरीज को 17 फरवरी को डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी लेकिन गांव की पदस्थ आशा के आने के पूर्व ही दलाल आशा द्वारा मरीज हितग्राही की छुट्टी करा दी गई, मरीज का डिस्चार्ज टिकट भी नहीं बनवाया गया। यहां तक कि मरीज को निजी मेडिकल दुकान से 3500 रुपए की दवा खरीदने के लिए भी मजबूर किया गया। बात जब घर पहुंचने की की गई तो एम्बूलेंस दलाल को 700 रुपए भी मरीज से दिलवाए गए। यह सब कार्य पदस्थ आशा के पहुंचने के पहले ही किए गए ताकि गांव की पदस्थ आशा को इसकी भनक भी न लगे।
आशा द्वारा शिकायत आई थी जिसकी सूचना सीएमएचओ कार्यालय एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक को दे दी गई है।
डा. धीरेन्द्र वर्मा, सहायक प्रबंधक जिला अस्पताल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।