सतना जिला अस्पताल के मेल सर्जरी वार्ड में हंगामा, गाली-गलौज, नशे और स्टाफ को धमकी देने के आरोप लगे। चिकित्सकों ने सिविल सर्जन से कार्रवाई और अस्पताल में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल के मेल सर्जरी वार्ड में भर्ती एक मरीज और उसके साथ आने वाले लोगों पर लगातार हंगामा, गाली-गलौज और स्टाफ को धमकी देने के आरोप सामने आए हैं। मामले को गंभीर मानते हुए मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह को पत्र लिखकर संबंधित मरीज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटनाओं के कारण वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और चिकित्सकीय स्टाफ के बीच भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ऋषभ द्विवेदी नामक व्यक्ति को मारपीट प्रकरण के बाद 9 अगस्त को जिला अस्पताल के मेल सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार भर्ती होने के बाद से ही उसके साथ आने वाले लोग वार्ड में हंगामा और अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। स्टाफ द्वारा आपत्ति जताने पर कथित तौर पर उन्हें धमकियां भी दी गईं। बताया गया कि 10 अगस्त की रात वार्ड में मरीज के साथ आए लोगों को गांजा पीते हुए पाया गया। स्टाफ ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि इस दौरान स्टाफ को जान से मारने की धमकी तक दी गई। लगातार हो रहे इस तरह के व्यवहार से वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के साथ चिकित्सकों एवं कर्मचारियों में भी असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।
सुरक्षा की मांग
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने मंगलवार को मामले की जानकारी सिविल सर्जन को देते हुए लिखित शिकायत की है। पत्र में वार्ड की व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संबंधित मरीज तथा उसके साथ आने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। चिकित्सकों ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर मरीजों का इलाज और चिकित्सकीय स्टाफ की सुरक्षा दोनों ही प्राथमिक जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में यदि वार्ड में ही नशे का सेवन, गाली-गलौज और धमकी जैसी घटनाएं होने लगें तो इसका सीधा असर उपचार व्यवस्था पर पड़ता है। इस दौरान शासकीय मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ अनुराग जैन, डॉ बद्री विशाल सिंह, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ क्षितिज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पीएम और एमएलसी तक सीमित है चौकी
चिकित्सकों ने कहा घटनाक्रम के बाद सभी चिकित्सक लिखित शिकायत देने अस्पताल में स्थापित चौकी पहुंचे, जहां से उन्हें निराशा मिली। चौकी के तैनात आरक्षक ने उन्हें कोतवाली थाने में सूचना देने के लिए कहा। बताया गया कि यहां संचालित चौकी केवल पीएम और एमएलसी के आवेदन लेने तक ही सीमित है। इसके बाद सभी चिकित्सक सीएस दफ्तर के पास पहुंचे जहां सीएस डॉ. अमर सिंह द्वारा कोतवाली टीआई को फोन लगाकर घटनाक्रम की जानकारी दी गई। बताया गया कि सूचना पर कोतवाली थाने से आये दो आरक्षकों द्वारा भर्ती मरीज को डिस्चार्ज करने के लिए कहा गया। पुलिस के कहे अनुसार मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकों ने मांग की है कि मरीजों और चिकित्सकों की सुरक्षा में अस्पताल में पुलिस चौकी का संचालन जरूरी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।