सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सेवा संकल्प अभियान के तहत सतना संसदीय क्षेत्र में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया। शनिवार को बीटीआई मैदान, रीवा रोड में आयोजित विशाल दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 590 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें प्रथम चरण में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गईं। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने चिन्हित दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए।
उत्थान सेवा फाउंडेशन द्वारा ओएनजीसी, अनुपमा एजुकेशन सोसायटी सतना तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सतना संसदीय क्षेत्र में दिव्यांग सेवा के 11 वर्षों के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। वर्ष 2016 से अब तक सतना और मैहर जिले के 22 हजार 319 दिव्यांगजनों को करीब 11 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा चुके हैं। आयोजकों के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के मामले में सतना संसदीय क्षेत्र देश में अग्रणी है।
उपकरण नहीं, आत्मनिर्भरता का सहारा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रधान सेवक के रूप में दिव्यांगजनों की सेवा का संकल्प लिया है। इसी दिशा में सांसद गणेश सिंह द्वारा लगातार 11 वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
श्रम मंत्री ने कहा कि उद्योगों के सामाजिक दायित्व के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग जरूरतमंद और गरीब वर्ग के कल्याण तथा जनहितकारी कार्यों में किया जा रहा है। उन्होंने श्रमिकों से श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड और संबल कार्ड बनवाने का आग्रह किया। उनके अनुसार इन कार्डों के माध्यम से श्रमिक परिवार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने नए श्रम कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय से चले आ रहे 19 श्रम कानूनों के स्थान पर अब चार नए कानून और संहिताएं बनाई गई हैं, जिनमें स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिकों के भविष्य पर विशेष जोर दिया गया है। श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, श्रमोदय विद्यालय, इंजीनियरिंग शिक्षा तथा बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन पर प्रोत्साहन जैसी योजनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 500 बच्चों को 7500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की योजना है।
साधन नहीं, अवसर देना लक्ष्य : सांसद
सेवा संकल्प अभियान के तहत सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को दया नहीं, अवसर और आत्मनिर्भर बनने के साधन चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक सतना-मैहर के 22 हजार 319 दिव्यांगजनों को करीब 11 करोड़ रुपये के मोटराइज्ड ट्राईसिकल व सहायक उपकरण नि:शुल्क दिए जा चुके हैं। ओएनजीसी की सीएसआर मद से 590 मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें प्रथम चरण में 354 दिव्यांगजनों को वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ट्राईसिकल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन की राह खोलने वाला माध्यम है। सांसद ने उत्थान सेवा फाउंडेशन, ओएनजीसी, अनुपमा एजुकेशन सोसायटी और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग के लिए आभार जताया।
सेवा से बदली जिंदगी : प्रतिमा
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक सेवा के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किए गए प्रयासों से दिव्यांगजनों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और अन्य उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्य स्वयं करने के साथ आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
बैटरी बदलने की सुविधा की उठी मांग
विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने सुझाव दिया कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की बैटरी दो-तीन वर्ष बाद बदलने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि दिव्यांगजनों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलता रहे। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि सतना संसदीय क्षेत्र में देशभर में सबसे अधिक मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। एपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सांसद गणेश सिंह पिछले 11 वर्षों से दिव्यांगजनों की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुवेर्दी, चित्रकूट विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विजय यादव, विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, मैहर जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, ओएनजीसी महाप्रबंधक नीरज कुमार बंसल, अनुपमा एजुकेशन सोसायटी की शैला तिवारी व प्रमोद तिवारी, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सुभाष गुर्जर व सुबोध भंडारी तथा उत्थान सेवा फाउंडेशन के उमेश प्रताप सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।