सतना में अंधेरी पुलिया के पास ई-रिक्शा चालक ने कार सवार पर पीछा कर गोली चलाने का आरोप लगाया। गोली कान को छूकर निकलने का दावा, लेकिन जीआरपी को मौके से फायरिंग के सबूत नहीं मिले। महिला यात्री बाल-बाल बची, मामला जांच में।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
ई-रिक्सा कार से टच होने पर कार चालक ने गाली-गलौज कर धमकी दी। ई-रिक्सा चालक वाहन लेकर भागा। कार सवार ने पीछा किया, अंधेरी पुलिया के पास कार ई-रिक्सा के बगल में लगाकर चालक के ऊपर गोली चला दी। गोली ई-रिक्सा के चालक के कान को छूती हुई निकल गई। ई-रिक्सा में बैठी युवती बाल-बाल बच गई। सवारी को लेकर ई-रिक्सा चालक कोतवाली पहुंचा। घटना स्थल जीआरपी का होने की वजह से उसे जीआरपी भेजा गया। जीआरपी के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जयस्तम्भ चौक से लेकर जा रहा था सवार
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली अन्तर्गत खूंथी गली नं. एक निवासी नबी अहमद पिता गुलाम नबी 35 वर्ष पेशे से ई- रिक्सा चालक है। मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब नबी अहमद जयस्तम्भ चौक से शालिनी जायसवाल नामक महिला यात्री को ई-रिक्सा में बैठाया और उसे समरिटन अस्पताल के पास छोड़ने के लिए रवाना हुआ। रास्ते में रेलवे स्टेशन के अंदर तरफ जाने वाले रास्ते में ई- रिक्सा जा रही कार से टकरा गई जिस पर कार सवार ने ई- रिक्सा चालक ने गाली-गलौज कर धमकाया।
गोली चलने की तस्दीक नहीं : जीआरपी
इस मामले में जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि ई-रिक्सा चालक तकरीबन साढे चार बजे चौकी पहुंचा। घटना स्थल की जांच की गई, वहां पर गोली चलने के साक्ष्य नहीं मिले। ई रिक्सा चालक जहां पर गोली चलने की बात कह रहा है वहां पर कैमरे नहीं लगे हैं। ई- रिक्सा चालक नशे की हालत में था जिसकी वजह से वह पूरी बातें सही तरीके से नहीं बता पा रहा है। वह पूरी बातें नशे की स्थिति में बता रहा है। ई रिक्सा में बैठी महिला यात्री का बयान अभी नहीं हो पाया है। ई रिक्सा चालक का मेडिकल कराया गया। मेडिकल करने वाले चिकित्सक के अनुसार कान में लगी चोट गोली लगने सी प्रतीत नहीं हो रही है। जीआरपी का कहना है कि गोली चलने की घटना की तस्दीक नहीं हो पाई है। संभवतः कार सवार और ऑटो चालक के बीच वाहन टकराने की वजह से मारपीट हुई और ई- रिक्सा चालक के कान में चोट आई, बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पीछा कर किया फायर
कार सवार द्वारा गाली-गलौज कर धमकाए जाने पर नबी अहमद ई रिक्सा लेकर तेजी से आगे बढ़ा, जैसे ही वह अंधेरी पुलिया के सामने कोतवाली मोड़ के पास पहुंचा तभी कार सवार ने वाहन ई-रिक्सा के बगल में लगाया और नबी अहमद पर फायर कर दिया। गोली ई- रिक्सा चालक नबी अहमद के कान को छूती हुई निकल गई। गोली लगने के बाद नबी अहमद महिला यात्री को लेकर सिटी कोतवाली पहुंच पुलिस को घटनाक्रम बताया। कोतवाली पुलिस ई रिक्सा चालक और महिला यात्री के साथ घटना स्थल की जांच करने पहुंची। जांच में घटना स्थल जीआरपी का निकला। लिहाजा ई रिक्सा चालक को शिकायत दर्ज कराने के लिए जीआरपी भेजा गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।