सतना जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से 1500 से ज्यादा बिजली बिल की शिकायतें लंबित हैं। इनमें से 265 शिकायतें 30 दिन से अधिक और 47 शिकायतें 100 दिन से ज्यादा समय से अटकी हुई हैं। सर्वाधिक शिकायतें शहर संभाग सतना की हैं। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सात दिन में निराकरण के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बिजली विभाग की 1500 से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं, जिनमें सर्वाधिक शिकायतें शहर संभाग सतना की हैं। इन शिकायतों के निराकरण के लिए एसई पीके मिश्रा द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों से शिकायतों का स्टेटस पूछने पर अधिकारी द्वारा कोई जवाब न पाने पर अधीक्षण अभियंता द्वारा नाराजगी जाहिर की गई और त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया। अधीक्षण अभियंता द्वारा जिले के सभी 6 संभाग के अभियंताओं की बैठक ली गई थी जिसमें बिजली बिल की शिकायतों का मुद्दा छाया रहा। बताया गया कि 1912 में दर्ज बिजली बिल की 969 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिसमें 265 शिकायतें 30 दिनों से ज्यादा लंबित हैं। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में सतना वृत्त अन्तर्गत 739 बिजली बिल की शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं। सीएम हेल्पलाइन में सर्वाधिक संख्या में कोलगवां वितरण केन्द्र की 93 शिकायतें दर्ज हैं। इसके अलावा टिकुरिया टोला की 60, अमरपाटन की 51, नादन की 44, रामनगर की 40, सतना आरईएस की 37 एवं मैहर की 35 शिकायतें अभी भी लंबित हैं जिन पर कोई भी कार्रवाई नही हुई है। बताया गया कि इनमें से 47 शिकायतें ऐसी हैं जो 100 दिन से ज्यादा समय से लंबित पड़ी हैं। बताया गया कि संभाग अन्तर्गत 100 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए सभी अभियंताओं को सात दिन का समय दिया गया है। वीसी समीक्षा बैठक में सभी कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता जुडेÞे थे।
निराकरण में अधिकारियों की रुचि नहीं
समीक्षा बैठक के दौरान संभाग अन्तर्गत 200 दिन से अधिक एवं ज्यादा समय से लंबित शिकायतों के संबंध में कार्यपालन अभियंताओं से पूछने पर यह पता चला कि कार्यपालन अभियंताओं के पास कोई जानकारी नहीं थी, इसका मतलब शिकायतों के निराकरण में अभियंताओं द्वारा कोई रुचि नहीं ली गई। बताया गया कि कार्यपालन अभियंताओं द्वारा केवल एल वन स्तर से जवाब को कापी पेस्ट करने की कार्रवाई की गई थी और ये शिकायतें अब एल -2 स्तर पर पहुंच गई हैं। अधीक्षण अभियंता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर इन शिकायतों का निराकरण एक सप्ताह में नहीं हुआ तो कार्यपालन अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बिजली बिल की सर्वाधिक शिकायतों में मीटर रीडिंग की लापरवाही सामने आ रही है जिसके कारण सर्वाधिक शिकायतें बिजली बिल की दर्ज की जा रही हैं। मीटर रीडिंग में गलती मिलने पर मीटर रीडर को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।