सतना में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, कई अधिकारी घायल हुए, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
हाईकोर्ट के निर्देश पर निजी आराजी में किए गए कब्जे को मुक्त कराने के लिए गई राजस्व और पुलिस विभाग की टीम पर पथराव करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो महिलाएं भी हैं। रविवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। इस संबंध में सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार की दोपहर सिटी कोतवाली अंतर्गत डालीबाबा डिलौरा में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने गई थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान निजी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों ने मकान की आड़ लेकर पथराव करना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव के कारण पुलिस और राजस्व अमले को मौके से पीछे हटकर स्वयं को सुरक्षित करना पड़ा, बावजूद इसके पत्थर और ईंट लगने से कई लोग घायल हो गए।
तहसीलदार सौरभ मिश्रा की शिकायत पर धारा 191 (2), 191 (3), 190, 221, 132, 115 (2), 109 (1) के तहत प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपियों को नामजद किया गया। जबकि 40 से 50 आरोपी अज्ञात हैं। सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव करने वाले आरोपी राज कोल पिता अवधराज कोल, अभयराज कोल पिता दद्दी कोल, मुकेश साकेत उर्फ आर्यन उर्फ अरमान पिता राजेश साकेत, गोलू मुसलमान उर्फ जावेद अली पिता आमिर अली, योगेश वर्मन पिता लक्ष्मण वर्मन, फूलमती कोल पति बिहारीलाल कोल और उमा दाहिया पिता बबलू दाहिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में एएसआई नरेन्द्र सिंह, दशरथ सिंह हेमराज सिंह, प्रधान आरक्षक मुरार मिश्रा, अमित यादव, आरक्षक धीरेन्द्र यादव, शिवकुमार, लखनलाल शर्मा, रविराज सिंह, अजीत सिंह,महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी सिंह, मीरा बागरी, महिला आरक्षक क्षमा ताम्रकार व राजश्री दुबे शामिल रही।
एसडीएम समेत कई को आई थी चोट
अतिक्रमण हटाने के दौरान किए गए पथराव में एसडीएम राहुल सिलाड़िया, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, पटवारी सुरेश बागरी, पटवारी संतोष वर्मा, महिला पुलिस कर्मी सुषमा पाण्डेय, रेखा पवार और आरती चतुर्वेदी को चोट आई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया था कि निजी आराजी में कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों ने राजस्व व पुलिस टीम पर हमले के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। जांच के दौरान अतिक्रमणकारियों के घर से बर्तनों में पत्थर और ईंट रखी हुई पाई गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीएसपी श्री चौहान को स्वयं आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।
जब्त मोबाइलों की जांच
सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि 7 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। अन्य आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कई मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के घरों से बर्तनों में एकत्र पत्थर और ईंट मिले हैं, इससे यह शंका प्रतीत हो रही है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान हमले की तैयारी पहले से थी लिहाजा जब्त मोबाइलों से जांच कर पता लगाया जाएगा कि आरोपियों के साथ कौन-कौन से लोग संपर्क में थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह