सतना में नगर निगम कर्मचारियों पर फुटपाथ और सड़कों पर अवैध रूप से दुकानें सजवाने और बदले में 500 रुपए वसूलने के आरोप लगे हैं। रीवा-पन्ना मार्ग, बिरला रोड और अन्य व्यस्त रूटों पर दुकानों से बाजार बैठकी वसूली जा रही है। सहायक राजस्व अधिकारी के हस्ताक्षर वाली रसीदें मिलीं, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए।

प्रमुख बिंदु-
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में नगर निगम के कर्मचारी फुटपाथ और सड़क बेंच रहे हैं! यह पढकर आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर नगर निगम ने कौन सी नई स्कीम निकाली है। निगम ने यह कोई नई स्कीम नहीं निकाली है बल्कि यहां के कुछ कर्मचारी चंद पैसों के लालच में शहर के फुटपाथ और सड़क पर अवैध तरीके से दुकानें सजवा रहे हैं और इसके एवज में बकायदा वे शुल्क वसूल रहे हैं। शहर में सतना- रीवा मार्ग हो, सतना- पन्ना रोड या फिर सतना - सेमरिया मार्ग, हर तरफ इन दिनों सड़क में तरह-तरह के आइटमों की दुकानें सजी हैं। सड़क और फुटपाथ पर सजी इन दुकानों को नगर निगम की पूरी छूट निगम इन दुकानों से बाजार बैठकी वसूल रहा है। सहायक राजस्व अधिकारी के हस्ताक्षर से इन दुकानदारों को बकायदा बाजार बैठकी की रसीदें भी मुहैया कराई जा रही हैं।
हर दुकान का चार्ज फिक्स
शहर के बीटीआई मैदान और कोलगवां थाने के सामने और बिरला रोड में त्रिपाठी ट्रांसपोर्ट और यादव पेट्रोल पम्प के बीच एवं चित्रकूट रोड व पतेरी से अमौधा के बीच इन दिनों कम्बल और फर्नीचर व्यवसायी अपनी दुकान सजाए बैठे हैं। इन दुकानों को सड़क और फुटपाथ से हटाने की बजाय नगर निगम के कर्मचारी उनसे बाजार बैठकी वसूल रहे हैं। यह बैठकी शुल्क प्रति दुकान से 500 रुपए वसूला जा रहा है। स्टार समाचार के हाथ लगी रसीदों में सहायक राजस्व अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। बताया जाता है कि शहर में बाजार बैठकी रोजाना वसूली की बजाय 6 माह और साल भर के हिसाब से वसूलने का प्रावधान किया गया है।
सड़क पर कब्जा, सजी दुकान
सुगम यातायात के लिए अक्सर अतिक्रमण हटाने की बातें की जाती हैं लेकिन शहर के बीचोंबीच से निकलने वाले रीवा-पन्ना मार्ग में ठीक कोलगवां थाने के सामने अवैध रूप से सड़क पर कब्जा कर कम्बल और फर्नीचर की दुकानें सजा ली गई हैं। इनसे बाजार बैठकी वसूल कर नगर निगम इन्हें वैध कर रही है जबकि इनके द्वारा शहर के सबसे व्यस्ततम और महत्वपूर्ण मार्ग को आधे से ज्यादा कब्जा कर सुगम यातायात बाधित किया जा रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनसे निगम वसूली में जुटा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।