सतना वनमंडल ने गर्मी में बढ़ती वनाग्नि से बचाव के लिए रिकॉर्ड स्तर पर 2246 किलोमीटर फायर लाइन काटी। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रणनीति अपनाकर जंगल और पर्यावरण संरक्षण की ठोस व्यवस्था की गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ने लगती है। जंगल में आग लगने का खतरा भी उतना ही बढ़ जाता है। यही कारण है कि सतना वनमंडल ने अपने जंगलों को वनाग्नि से बचाने चारो ओर लक्ष्मण रेखा खींच दी है। जिससे आग पकड़ी भी तो पूरे जंगल को नुकसान नहीं पहुंच सकेगा। इसके लिए बार्डर से फिफ्टी-फिफ्टी भी किया गया है।
जंगल है तो जल है और जल है तो जीवन है की थीम के साथ इस बार सतना वन मंडल ने अपने जंगलों को आग से बचाने फायर लाइन काट दी है। वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए रिकॉर्ड स्तर पर तैयारी पूरी की गई थी। मंडल के 84 वन खंडों में 2246.71 किलोमीटर फायर लाइन की कटाई और सफाई की गई है। बॉर्डर एरिया में विशेष रणनीति के साथ दहन रोकने का प्रबंध किया गया है।
वन मंडल के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कुल 2246.71 किलोमीटर फायर लाइन की कटाई और मरम्मत का कार्य पूरा किया गया है। इसमें से 330.16 किलोमीटर मध्यस्थ (इंटरनल) लाइन शामिल है। मध्यस्थ लाइन को घटाने के बाद 1847.55 किलोमीटर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के उद्देश्य से लाइन तैयार की गई है। इसके अलावा 220.8 किलोमीटर वृक्षारोपण लाइन एवं कूप सीमा लाइन की भी साफ-सफाई और मरम्मत की गई है, ताकि नवरोपित पौधों और संवेदनशील क्षेत्रों को आग से सुरक्षित रखा जा सके। विभाग द्वारा 1781.81 किलोमीटर क्षेत्र में कंट्रोल बर्निंग की कार्ययोजना भी बनाई गई है, जिससे सूखी पत्तियों और ज्वलनशील सामग्री को पहले ही समाप्त कर आग के फैलाव की संभावना कम की जा सके। फायर लाइन कट का काम करीब 90 फीसदी हो चुका है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रणनीति
वन अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश आग की घटनाएं सीमावर्ती क्षेत्रों से फैलती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अलग-अलग श्रेणियों में फायर लाइन विकसित की गई है जिसमें 177.4 किमी अंतरराज्जीय सीमा लाइन 30 मीटर चौड़ाई, 995.95 किमी परिक्षेत्र की लाइन जो राजस्व क्षेत्र से जुड़ी है 12 मीटर, 286.75 किमी अन्य परिक्षेत्र से जुड़ी लाइन 6 मीटर, 619.85 किमी पीडब्ल्यूडी रोड, वनमार्ग एवं अन्य मार्गों की लाइन 3 मीटर,116.31 किमी आरक्षित वन क्षेत्र की लाइन 6 मीटर, 163.3 किमी जिला/वन मंडल सीमा लाइन 7.5 मीटर इन लाइनों के माध्यम से आग के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में फैलने की संभावना को कम करने की रणनीति अपनाई गई है।
कहां स्टेट बार्डर
वनमंडलों की सीमा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल टैक्सी चालक संघ और संयुक्त मोर्चा ने एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी के खिलाफ 18 अगस्त से शहर में टैक्सी संचालन पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया है। 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना प्रदर्शन होगा। जानिए यात्रियों के लिए क्या हैं वैकल्पिक इंतजाम और मुख्य मांगें।
भोपाल मेट्रो ने सोमवार से अपना नया परिचालन समय लागू कर दिया है। अब यात्रियों को सप्ताह के सभी दिनों में हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा मिलेगी। जानिए सुभाषनगर और एम्स के बीच चलने वाली मेट्रो का नया शेड्यूल और फेरों का विवरण।
रीवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच केंद्रीय जेल से 15 बंदियों को रिहाई मिली।
मैहर जिले में उफनते बरसाती नाले का रपटा पार करने की कोशिश में बाइक समेत युवक और उसके दो भांजे बह गए। करीब 20 घंटे चले रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद हुए।
विंध्य चेंबर के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सतना को व्यापारिक हब बताते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर दिया। व्यापार मेले की जमीन संबंधी तकनीकी अड़चन जल्द दूर करने का भरोसा दिया।
सतना जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी और दवा वितरण व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ। सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने खुद प्रक्रिया परखी। पांच संस्थानों में मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा, लेकिन पैथोलॉजी जांच सिस्टम अटक रहा है।
स्टार ग्रुप में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मनाया गया। चेयरमैन रमेश सिंह व डायरेक्टर रेवत सिंह ने ध्वजारोहण किया। 60 से अधिक शाखाओं में उत्सव हुआ और 20 कर्मचारियों का सम्मान हुआ।
सतना में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह हुए। विभिन्न संस्थानों में भी राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजन हुए और 12 बंदी रिहा किए गए।
राजनीति में बिन बुलाए मेहमान तो सुने थे, लेकिन बिन बताए अध्यक्ष पहली बार देखने को मिल रहे हैं... मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है, जहां भाजपा की अजब-गजब कार्यशैली ने एक नया ही राजनीतिक ड्रामा खड़ा कर दिया है। ढोल-नगाड़े बजते, इससे पहले ही दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर बम फोड़ दिया। दोनों ने साफ-साफ कह दिया- अरे भाई! हमसे तो पूछा ही नहीं... हम तो पक्के कांग्रेसी हैं, भाजपा का झंडा उठाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस में भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। केस में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह आरोपी हैं। चालान पेश होने के बाद दोनों पक्षों के वकीलो ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों का अध्ययन शुरू कर दिया है।