सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्टॉप डैम में तीन युवक बह गए, जिनमें से दो को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि एक युवक अब भी लापता है। एसडीईआरएफ की गोताखोर टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन 20 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिल सकी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक पानी से लबालब भरे स्टाप डैम में बह गए। मौके में मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा स्वयं की जान जोखिम में डालकर दो युवकों को बचा लिया गया। एक युवक पानी के बहाव में बह गया। स्टाप डैम में डूबे युवक की तलाश के लिए एसडीईआरएफ के गोताखोर टीम को बुलाया गया। देर शाम तक रेस्क्यू आॅपरेशन चला लेकिन स्टाप डैम में डूबे युवक को तलाशा नहीं जा सका।
दोस्त को बचाने पानी में कूदे
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमरपाटन थानान्तर्गत कठहा गांव में स्थानीय लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गांव से लगे स्टाप डैम गए हुए थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कोरी 38 वर्ष निवासी मगराज का पैर फिसल और वह स्टाप डैम के गहरे पानी में गिर पड़ा। दोस्त नारायण को पानी में डूबता देख विजय शंकर कुशवाहा और उसका भाई जयशंकर डैम में कूदे लेकिन दोनों स्वयं पानी में डूबने लगे, यह देख मौेके में मौजूद स्थानीय लोग डैम में उतरे। अपनी जान जोखिम में डालकर विजय और उसके भाई को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना दिए जाने पर अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
20 घंटे बाद भी नहीं मिली सफलता
अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात 10 से 11 बजे के बीच की है। दो युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया। एक युवक पानी के बहाव में बह गया। युवक की तलाश के लिए रीवा से एसडीईआरएफ की गोताखोर टीम बुलाई गई। गोताखोर की टीम ने मोटरवोट व अन्य संसाधनों के माध्यम से डैम में डूबे नारायण की तलाश शुरू की लेकिन शनिवार की शाम होने तक सफलता नहीं मिल पाई। रविवार की सुबह पुन: रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया जाएगा। अमरपाटन थाना प्रभारी ने बताया कि ताला और रामनगर की सीमा से लगे पहाड़ से पानी का तेज बहाव स्टाप डैम में आता है। नारायण स्टाप डैम में जहां फिसल कर गिरा है वहां पर तकरीबन 10 फिट की ऊंचाई से पानी गिरता है जिसके कारण नीचे गहरा गड्ढा बना हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।