सतना की गोरसरी घाटी में अंतिम संस्कार से लौट रहा ऑटो 25 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हुई जबकि 11 लोग घायल हो गए। पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
हादसों की घाटी बन चुकी गोरसरी घाटी में बुधवार को ऑटो 25 फिट गहरी खाई में गिरकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बालक समेत 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घाटी के नीचे उतरकर टीआई ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर घायलों को ऊपर तक पहुंचाकर एम्बूलेंस के जरिए अस्पताल भेजा। मृतक और घायल अंतिम संस्कार में शामिल होने के पश्चात अपने घर वापस आ रहे थे।
मोड़ पर बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार सतना जिले के उचेहरा थानान्तर्गत पपरेंगा गांव के कोल समाज के लोग अपने रिश्तेदार के देहांत होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मैहर जिले के अमरपाटन थानान्तर्गत हरदुआ गांव गए हुए थे। अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी होने के पश्चात सभी लोग ऑटो में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में गोरसरी घाटी में मोड़ में ऑटो चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया लिहाजा अनियंत्रित आटो सड़क से उतरकर घाटी के नीचे 25 फिट गहरी खाई में पलट गया। ऑटो पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख- पुकार मच गई।
बाइक को टक्कर मार ट्रक से भिड़ी कार
नेशनल हाइवे-30 पर बाइक को टक्कर मार कर कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इस संबंध में मैहर जिले की नादन देहात थाना पुलिस ने बताया कि जरियारी मोड़ के पास बुधवार की सुबह 9 बजे के करीब अचानक आए बाइक सवार को टक्कर मार कार का नियंत्रण बिगड़ा। अनियंत्रित कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार क्र. एमएच 08 एएन/3935 में सवार पवन प्रदीप के अलावा बाइक सवार रामऔतार पटेल व अन्य को चोटें आई हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि कार सवार महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने वाले हैं और वे धार्मिक नगरी अयोध्या और प्रयागराज में दर्शन करने के उपरांत वापस जा रहे थे।
खाई में नीचे उतरे टीआई
गोरसरी घाटी में आटो के गिरने की सूचना मिलते ही अमरपाटन टीआई विजय सिंह परस्ते पुलिस बल और एम्बूलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। टीआई श्री परस्ते घाटी में नीचे उतरकर साथ आए पुलिस कर्मियों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ऑटो के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला तत्पश्चात सभी घायलों को घाटी के ऊपर ले जाया गया। इसके पश्चात घायलों को डायल-112 और एम्बूलेंस की मदद से अमरपाटन अस्पताल ले जाया गया।
पांच घायल जिला अस्पताल रेफर
अमरपाटन पुलिस ने बताया कि हादसे में गीता कोल पति देव नारायण कोल 60 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि ऑटो सवार भगवान दीन कोल पिता कल्लू कोल, बिटटन कोल पति बैजनाथ कोल, मुन्नीलाल रावत पिता महादेव रावत, रामसचिव कोल पिता कमलेश कोल, शीला कोल पति कमलेश कोल, कुंती कोल पति भगवानदीन कोल, माया कोल पति विष्णु कोल, रणवीर कोल पिता कैलाश कोल, कुसुमबाई कोल पति मुन्नीलाल कोल, कैलाश कोल पिता महादेव कोल, रोशनी कोल पति कैलाश कोल घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में नहीं मिली स्ट्रेचर
गोरसरी घायल में हुए हादसे में घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अमरपाटन अस्पताल लाया गया। कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन घायलों को एम्बूूलेंस तक ले जाने के लिए न तो व्हील चेयर मिली और न ही स्ट्रेचर। एक घायल को ड्रिप चढी हुई थी, उसे भी एम्बूलेंस तक ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। परिजनों के द्वारा कंधे का सहारा देकर घायल को एम्बूलेंस तक पहुंचाया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।