सतना के कोलगवां थाना में ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद साकेत की अचानक सीने में दर्द उठने के बाद मौत हो गई। सहकर्मियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

सतना, स्टार समाचार वेब
अपरान्ह चार बजे के करीब प्रधान आरक्षक थाना पहुंचा, कुर्सी में बैठकर विभागीय कार्य कर रहा था तभी सीने में दर्द उठा। सहकर्मियों को सीने में दर्द होने की बात बताई तभी वह कुर्सी पर अचेत होकर गिर गया। प्रधान आरक्षक को आनन- फानन अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही हेै कि प्रधान आरक्षक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद साकेत फील्ड ड्यूटी से चार बजे के करीब थाना पहुंचा। कुर्सी में बैठकर काम करते समय सीने में दर्द उठने की बात शिव प्रसाद ने वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों को बताई, तभी वह कुर्सी पर अचेत होकर गिर पड़ा। शिव प्रसाद को आनन- फानन बिरला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृत घोषित किए जाने पर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे।
एसपी पहुंचे जिला अस्पताल
ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत की जानकारी लगते ही एसपी आशुतोष गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी श्री गुप्ता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी टीआई कोलगवां सुदीप सोनी से ली। दिवंगत पुलिस कर्मी के परिजनों के बारे में जानकारी लेकर सतना लाने और पार्थिव शरीर को गृह ग्राम तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए। दिवंगत पुलिस कर्मी का बेटा साथ में रहता है जबकि परिवार के अन्य सदस्य सीधी में रहते हैं।
दो साल से कोलगवां थाना में थी पदस्थापना
दिवंगत पुलिस कर्मी शिव प्रसाद पिछले दो साल से कोलगवां थाना में पदस्थ था, इसके पूर्व वह मैहर जिले के रामनगर थाना में पदस्थ था। दिवंगत पुलिस कर्मी सीधी जिले के रामपुर नैकिन थानान्तर्गत कपुरी कोठार गांव का मूल निवासी था। जानकारी लगने पर मृतक की पत्नी संतोषी देवी, तीन बेटे और एक बेटी जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक का एक बेटा उसके साथ रह कर ही पढाई करता है। बताया गया कि दिवंगत पुलिस कर्मी का अंतिम संस्कार गृह ग्राम में राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।