सतना-मैहर में स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ का टीडीएस जमा नहीं होने से कर्मचारी परेशान हैं। कलेक्टर ने एक सप्ताह में समाधान के निर्देश दिए, विभाग ने 50 कर्मियों की समस्या बताई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना-मैहर जिले के कई विकासखंडों में पदस्थ सामुदाईक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के वित्ता वर्ष 2025-26 के टीडीएस जमा नहीं होने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस से की गई। जानकारी के मुताबिक उचेहरा ब्लॉक अंतर्गत वेलनेस सेंटरों में पदस्थ सीएचओ मंगलवार की जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के पास टीडीएस जमा नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचे। कर्मियों ने बताया कि कई सीएचओ का टीडीएस आज तक जमा नहीं किया गया जिसके चलते कर्मियों को टीडीएस रिटर्न भरने में समस्या आ रही है।
कलेक्टर द्वारा कर्मियों की शिकायत स्वास्थ्य प्रतिनिधि डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा को सौंपी गई और एक सप्ताह में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को इस समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मी अनावशयक सैलरी और टीडीएस कटौती के लिए परेशान न हो।
विभाग का दावा- 50 कर्मचारी का टीडीएस नहीं दिख रहा
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि केवल 50 सीएचओ का टीडीएस नहीं दिख रहा है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है। बाकी 650 कर्मियों के खाते में सही राशि जमा कर दी गई है। बताया गया कि अक्टूबर 2025 से एसएनए स्पर्श पोर्टल आने के बाद कई कर्मियों के तीसरे और चौथे क़्वार्टर का पैसा दिखना बंद हो गया था। आयकर विभाग को पत्राचार करने के बाद कर्मियों का पैसा दिखने लगा। वर्तमान में 50 कर्मियों के टीडीएस में गलती है, जिसमे 15 से ज्यादा कर्मियों के आधार पैन लिंक नहीं है। इसके अलावा अभी भी नए जिला लेखा प्रबंधक की आईडी पासवर्ड न बनने से भी परेशानियां बढ़ रही है। गौरतलब है कि वित्तीय अनियमितता के चलते जिला मुख्यालय में पदस्थ एनएचएम कर्मी जिला लेखा प्रबंधक सुभाष चंदेल को निलंबित किया गया था। इसके बाद अकाउंटेंट लखन गुप्ता को जिला अस्पताल के साथ सीएमएचओ कार्यालय का प्रभार भी सौंपा गया था। निलंबित सुभाष चंदेल के समय से ही ईपीएफ और टीडीएस जैसी वित्तीय अनियमितताएं बनी हुई है। सूत्रों ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत कार्यरत 706 कर्मियों का करीब एक करोड़ से अधिक का टीडीएस अब तक आयकर विभाग के खाते में जमा नहीं किया गया है। प्रतिमाह कर्मचारी से चार हजार की टीडीएस कटौती की जाती है। जानकारों ने बताया कि 8 महीने का टीडीएस जमा करना अभी भी बाकी है जिसके चलते कर्मचारी परेशान हो रहा है।
कम वेतन डालने की आई शिकायत
उचेहरा ब्लॉक के पिपरीकला की सीएचओ अनामिका सोंधिया ने शिकायत में कलेक्टर को बताया कि खाते में आधार के साथ पैनकार्ड लिंक है, लेकिन वेतन किसी और की डाली गई है। मेरा वेतन 31 हजार 845 है, जबकि खाते में इससे कम राशि डाली गई है। मूल वेतन के हिसाब से खाते में टीडीएस भी कम दिख रहा है।
कलेक्टर ने सुनी 107 आवेदकों की समस्यायें
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 107 आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
39 आवेदन आए
कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में अपर कलेक्टर संजना जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों से कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर सुश्री जैन ने प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, श्रम निरीक्षक नरेश पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राशि जमा, नहीं लगा ट्रांसफार्मर
जनसुनवाई में हाटी गांव के लोगों द्वारा जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की गोहार लगाई गई। पीड़ितों ने बताया कि सोहावल ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत हाटी में विगत एक माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिसके चलते बरसाती सीजन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के पठन- पाठन में भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक माह से बिजली के सभी अधिकारियोें से सम्पर्क किया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर में शेष राशि भी जमा करवा ली गई लेकिन अभी तक जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को मैहर प्रवास पर रहेंगे। मां शारदा दर्शन के बाद राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।
कोटर में तीन साल से 30 बिस्तरों का अस्पताल अधूरा पड़ा है। पुराने पीएचसी में रखे लाखों के उपकरण बारिश के पानी में डूब गए, जबकि नई स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने का इंतजार जारी है।
सतना-मैहर में स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ का टीडीएस जमा नहीं होने से कर्मचारी परेशान हैं। कलेक्टर ने एक सप्ताह में समाधान के निर्देश दिए, विभाग ने 50 कर्मियों की समस्या बताई।
निजी स्कूलों की मान्यता के नियम हुए सख्त, निरीक्षण समिति करेगी निगरानी, कमियों पर दो लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द करने का प्रावधान
भोपाल नगर निगम परिषद की ISBT मीटिंग हॉल में हुई बैठक में टैक्स बढ़ाने और मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष और पार्षदों ने शहर की समस्याओं पर उठाए सवाल।
भोपाल के कमला नगर स्थित सीएसडी कैंप डिपो में एसएसबी जवान संदीप खरमटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। मराठी में मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी
मध्य प्रदेश में नर्सिंग छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी। B.Sc. Nursing और GNM के छात्र-छात्राएं परीक्षा, डिग्री और रजिस्ट्रेशन में देरी के खिलाफ सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे।
जबलपुर हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठता और पदोन्नति विवाद को लेकर सख्त कदम उठाया है। हाईकोर्ट ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर-इन-चीफ को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले व्यापारियों ने कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के विरोध में आईएसबीटी स्थित निगम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। जानिए पूरी खबर।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने SAGA ग्रुप से जुड़े पोंजी घोटाले में मुंबई और भोपाल में छापेमारी की है। PMLA के तहत कार्रवाई करते हुए 37 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त और फ्रीज की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह