सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
लगातार बारिश के बाद रविवार सुबह निकली धूप ने जहां लोगों को थोड़ी राहत दी, वहीं उचेहरा क्षेत्र से सामने आई घटनाओं ने बारिश से बचाव और जलनिकासी की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहटा गांव में जलभराव से आधा दर्जन परिवार प्रभावित हुए और दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि धनेह गांव में तालाब फूटने से दो दर्जन से अधिक परिवारों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। दोनों घटनाओं में घरों में पानी घुसने से अनाज, भूसा और गृहस्थी का सामान खराब होने की जानकारी सामने आई है। जिले में इस वर्ष 1 जून से 27 सितंबर तक 1435.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य औसत वर्षा 891.7 मिलीमीटर के मुकाबले यह 544.1 मिलीमीटर अधिक, यानी करीब 61 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे अधिक 1870.3 मिलीमीटर वर्षा बरौंधा-मझगवां क्षेत्र में दर्ज हुई है। बिरसिंहपुर में 1581, रामपुर बघेलान में 1532, सतना में 1513.8, नागौद में 1497.7, सोहावल में 1430.8, उचेहरा में 1062.5 और जसो में 998 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।
बिहटा में घरों में घुसा पानी, दो मवेशियों की मौत
उचेहरा क्षेत्र के बिहटा गांव के दुर्गा मंदिर और चौधरी टोला में जलभराव से आधा दर्जन परिवार प्रभावित हुए। पानी घरों में घुसने से अनाज और भूसा खराब हो गया। कमल सिंह और पुष्पेंद्र सिंह के घरों में पानी भरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक पानी निकासी का रास्ता बाधित होने से स्थिति बिगड़ी। सरपंच बिहारी लाल आदिवासी और उपसरपंच हीरामन सिंह ने जेसीबी से पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। प्रभावित परिवारों ने एसडीएम सुभाष मिश्रा और थाना प्रभारी सतीश मिश्रा से जांच, जलनिकासी और आर्थिक सहायता की मांग की है।
चार दिन में 111.4 मिलीमीटर पानी
बारिश के ताजा दौर में 24 सितंबर को जिले में औसतन 2.7, 25 सितंबर को 29, 26 सितंबर को 64.8 और 27 सितंबर को 14.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इस तरह चार दिनों में औसत 111.4 मिलीमीटर पानी गिरा। 27 सितंबर को मझगवां में 40 और बिरसिंहपुर में 30.4 मिलीमीटर बारिश हुई। लगातार बारिश का असर खेतों, तालाबों, निचले इलाकों और ग्रामीण मार्गों पर दिखाई दिया।
मंदाकिनी का जल स्तर घटा
लगातार बारिश का असर चित्रकूट की मंदाकिनी नदी पर भी पड़ा। शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। रामघाट की दुकानों और घाट क्षेत्र में पानी भर गया। बाद में बारिश थमने और जलस्तर घटने से राहत मिली। प्रशासन ने नदी और निचले इलाकों में सतर्कता बनाए रखी।
धूप निकली तो मिली राहत, लेकिन गांवों में संकट बरकरार
रविवार सुबह मौसम खुलने और धूप निकलने से लगातार बारिश से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि कई खेतों में पानी भरा है, ग्रामीण रास्ते क्षतिग्रस्त हैं और तालाबों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। बिहटा और धनेह की घटनाओं ने यह भी दिखाया है कि तेज बारिश के बीच जलनिकासी और तालाबों की समय पर मरम्मत कितनी महत्वपूर्ण है। जिले में इस साल सामान्य से काफी अधिक बारिश हो चुकी है, ऐसे में आने वाले दिनों में जलभराव वाले क्षेत्रों पर निगरानी जरूरी बनी हुई है।
धनेह में तालाब फूटा, दो दर्जन परिवारों पर आफत
उचेहरा के धनेह गांव में तालाब फूटने से अघोर खंड सहित आसपास की बस्तियों में पानी भर गया। अचानक पानी आने के कारण दो दर्जन से अधिक परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। घरों में रखा गृहस्थी का सामान भीगकर खराब हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में करीब एक महीने से रिसाव हो रहा था और इसकी मरम्मत की मांग भी की गई थी। उनका आरोप है कि समय रहते मरम्मत नहीं होने से बारिश के दबाव में स्थिति बिगड़ गई और तालाब टूटने से बस्तियां प्रभावित हो गईं।
अमरपाटन में गौरीशंकर तालाब भी छलका
अमरपाटन में दो दिन की बारिश के बाद गौरीशंकर तालाब का पानी तटबंध तक पहुंच गया। नगर के वार्डों से बहकर आए पानी से तालाब का जलस्तर बढ़ा और तटबंध से रिसाव शुरू हुआ। ग्रामीणों और सरपंच ने रिसाव रोकने का प्रयास किया। नगर परिषद की टीम जलनिकासी के लिए पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने लालपुर की ओर पानी छोड़े जाने का विरोध करते हुए जेसीबी को रोक दिया।

रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह