सतना जिला अस्पताल के आईसीयू में एसी फेल होने से मरीज गर्मी में तड़पते रहे। बिजली कटौती से हालात बिगड़े, परिजन हाथ पंखों से राहत देते दिखे, प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल का आईसीयू गुरुवार को इलाज का केंद्र कम और यातना गृह ज्यादा नजर आया। नैदानिक केन्द्र के प्रथम तल में स्थित आईसीसीयू सेकंड वार्ड में लगे दो-दो सेंट्रल एसी सिस्टम बिजली की लगातार ट्रिपिंग के आगे बेकार साबित हुए, और गंभीर मरीज उमस व गर्मी में बेहाल पड़े रहे। मरीज के परिजनों द्वारा आईसीयू प्रबंधन से शिकायत भी की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। उमस के चलते आईसीयू के दरवाजे को खोला गया।
जानकारी के मुताबिक वार्ड में ऐसी व्यवस्था है कि एक एसी बंद होने पर दूसरा स्वत: चालू हो जाए, लेकिन बिजली की आंख-मिचौली ने दोनों सिस्टम को ठप कर दिया। हालात इतने बदतर रहे कि कई बार बिजली गुल होने के बाद आधे-आधे घंटे तक सप्लाई बहाल नहीं हुई। सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि आईसीयू पूरी तरह बंद वार्ड है, जहां हवा आने-जाने का कोई प्राकृतिक रास्ता नहीं है। ऐसे में एसी बंद होते ही अंदर का तापमान भट्ठी जैसा हो गया। सांसों के सहारे जिंदगी से जूझ रहे मरीज गर्मी से तड़पते रहे और उनकी बेचैनी साफ नजर आई। मजबूरी में परिजन अपने मरीजों को हाथ के पंखों और बांस के पंखों से हवा करते दिखे। जिस जगह आधुनिक मशीनों और जीवनरक्षक सुविधाओं की जरूरत थी, वहां परिजन देशी इंतजामों से मरीजों को राहत देने की कोशिश करते रहे।
अस्पताल प्रबंधन की संवेदनहीनता पर पूरे दिन सवाल उठते रहे, लेकिन राहत के नाम पर कोई त्वरित इंतजाम नजर नहीं आया। न बैकअप कूलिंग सिस्टम, न वैकल्पिक व्यवस्था और न ही जिम्मेदारों की मौजूदगी। भीषण गर्मी के मौसम में आईसीयू जैसी संवेदनशील इकाई की यह दुर्दशा स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की पोल खोलती है। सवाल यह है कि अगर जिला अस्पताल का आईसीयू ही सुरक्षित नहीं, तो आम मरीज किस भरोसे इलाज कराने पहुंचे?
नहीं मिली व्हीलचेयर
गुरूवार को जिला अस्पताल में एक अन्य संवेदनशील मामला देखने को मिला जिसमें घायल मरीज टूटी व्हीलचेयर के सहारे चलने को मजबूर हुआ। घायल को सहयोग देने न तो वार्ड ब्वाय और न ही सिक्योरिटी गार्ड मिला। जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती मरीज अरुण प्रताप सिंह पटेल निवासी रामपुर बाघेलान का दुर्घटना के दौरान पैर घायल हो गया था जिसके चलते मरीज को भर्ती किया गया था। मरीज के साथ मरीज की सेवा के लिए कोई परिजन मौजूद नहीं थे जिसके चलते मरीज ने व्हीलचेयर का सहारा लेना चाहा लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि वो भी टूटी हुई मिली।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट मेहंदीकुंड में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में जिला कोर्ट ने आरोपी बलराम को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानें क्या था पूरा मामला।
IRCTC 11 जुलाई से रीवा से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' शुरू कर रहा है। 11 दिनों के इस टूर पैकेज में सोमनाथ, द्वारकाधीश, नागेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद यह स्थिति बनी, जिसके खिलाफ कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर अब दिखने लगा है। दरअसल चंबल अंचल के मुरैना में चंबल नदी से रेत के अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारी रतजगा कर रहे हैं। कलेक्टर-एसपी कभी रात में हाईवे पर वाहनों की चेंकिंग करवा रहे हैं, तो कभी चंबल के घाटों पर पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक का विषय 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास रखा गया है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है।
रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।