करोड़ों की सौगात, फिर भी ताले में बंद! सतना गर्ल्स कॉलेज का नवीन छात्रावास डेढ़ साल बाद भी क्यों नहीं हो सका शुरू? 30 छात्राएं कर चुकी हैं आवेदन, पर स्टाफ की कमी बनी बाधा। पढ़ें पूरा मामला।

सतना. करन उपाध्याय

जिले के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज में हॉस्टल बनने के बाद भी छात्राओं को इसकी सुविधा नसीब नहीं हो पा रही हैं। हॉस्टल उद्घाटन को ढेÞड साल से अधिक का वक्त बीतने को है लेकिन अभी भी इसमें ताला लटका हुआ है। हैरानी की बात यह है कि करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए इस हॉस्टल में अभी तक कोई पद ही स्वीकृत नहीं हो पाया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा लगातार पद स्वीकृत और उनकी उपलब्धता के लिए बार-बार उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर मांग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शा. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 5 अगस्त 2023 को उस वक्त के उच्च शिक्षा मंत्री रहे डॉ. मोहन यादव के द्वारा नवीन छात्रावास का लोकार्पण किया था। हॉस्टल संचालित न होने से दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब सवाल यह उठ खड़ा होता है कि आखिर कब छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा का लाभ मिलेगा।
छात्राओं के टूट रहे सपने
हॉस्टल बनने के बाद कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को एक समय यह लगा था कि उनके भी अच्छे दिन आ गए और अब उनको रोजाना लंबी यात्रा करके कॉलेज में अध्ययन के लिए नहीं आना पड़ेगा क्योंकि उनकी सुविधा के लिए सरकार ने हॉस्टल बनवा दिया है। छात्राओं के लिए ये सौगात से कम नहीं था पर अफसोस है कि आज भी कन्या महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की छात्रावास वाली सौगात ताले में बंद हैं। ऐसा भी नहीं है ये केवल घोषणा है बल्कि हॉस्टल बनकर तैयार है पर उसके अंदर दाखिल होने का सौभाग्य जरूरतमंद छात्राओं को नहीं मिला है।
30 छात्राओं ने किया था आवेदन
बताया गया कि पिछले सत्र में गर्ल्स कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्राओं की हॉस्टल डिमांड जानने के लिए आवेदन प्रक्रि या के फार्म दिए गए थे। 30 छात्राओं ने आवेदन फार्म दिया था। छात्राएं उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस नए सत्र में हॉस्टल सुविधा का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि गर्ल्स कॉलेज में 4 करोड़ 19 लाख की लागत से छात्रावास भवन एवं प्रयोगशाला भवन का निर्माण करवाया गया है। छात्रावास 50 सीटर है इसे विश्व बैंक परियोजना द्वारा तैयार कराया गया। हॉस्टल में रुसा चरण 2, कम्पोनेंट 9, नवीन निर्माण 1 मल्टीपरपज हॉल है।
पलंग, अलमारी आए लेकिन स्टाफ का अता-पता नहीं
हॉस्टल के लिए बेड, अलमारी व अन्य कुछ सामग्रियां आ गई थी । बताया गया कि हॉस्टल संचालित करवाने के लिए एक मेट्रन, कुक, केयर टेकर, प्यून, सफाई कर्मी एवं चौकीदार के पद स्वीकृ त करने उच्च शिक्षा विभाग का कॉलेज प्रबंधन ने पत्र लिखा है। बताया गया कि ये पद आउट सोर्स से रखे जाने है। पद स्वीकृत करने के मामले में फाइल वित्त विभाग के पास है।
"महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रावास को संचालित करवाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को कई बार पत्र लिखा गया है। अभी पद स्वीकृत नहीं है। पद स्वीकृत मिलते ही जल्द से जल्द इसे संचालित करवाया जाएगा ताकि छात्राओं को छात्रावास की सुविधा मिल सके।"
डॉ. अंजनी कुमार पांडेय, प्राचार्य
शा. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए चौथी क्रमोन्नति लागू की है। 35 साल की सेवा पूरी करने वाले 1.5 लाख शिक्षकों को 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि और एरियर का लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की
रीवा में 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा।
हनुमान जयंती पर छतरपुर में 51 फीट ऊंची अष्टधातु हनुमान प्रतिमा का अनावरण हुआ। पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शहर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना।
पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
सतना के उचेहरा में चोरों ने डॉक्टर की बगिया से 25 साल पुराने 8 चंदन के पेड़ काट लिए। सीसीटीवी तार काटकर वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस जांच में जुटी है।
सतना और मैहर में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में 4260 सीटों पर 6592 आवेदन आए। पहले चरण में 2738 बच्चे बाहर हो गए, जिससे शिक्षा के अधिकार की पहुंच और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में जवारा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ। 9 लोग घायल हुए, कुछ गंभीर हैं। पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित कई आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
सतना जिले में झूरी नदी के पुनर्जीवन के लिए 5 करोड़ की योजना पर काम जारी है। 131 चेकडैम और अन्य संरचनाओं से जल संरक्षण बढ़ेगा और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।
सतना और मैहर में रक्तदान अभियान के तहत एक दिन में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। ब्लड बैंक में कमी के बीच यह पहल मरीजों के लिए राहत बनी और समाज में जागरूकता भी बढ़ी।