सतना में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान ने रफ्तार पकड़ी, एक दिन में 697 किशोरियों को टीका लगा। जिला 45वें से 35वें स्थान पर पहुंचा, हालांकि अव्यवस्थाओं के बीच टीकाकरण जारी रहा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
एचपीवी टीकाकरण में सतना जिला एक दिन में 45 वें पायदान से 35 वें पायदान पर आ गया। अचानक से 10 सीढ़ी की छलांग लगाने का यह आंकड़ा कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के आदेशों के बाद ही संभव हुआ है। जिले में एक दिन में 14 से 15 साल की 697 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने की एचपीवी वैक्सीन लगाई गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल ने बताया कि एक दिन में सोमवार को 697 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल के अलावा 23 स्वास्थ्य संस्थाओं में यह अभियान आयोजित किया गया। कलेक्टर के निर्देश के बाद एक दिन में जिला 35वें पायदान पर पहुंचा। जिले में 24184 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को डीआईओ डॉ. सुचित्रा अग्रवाल, डीपीएम राकेश कर्ष, डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा एवं अर्बन नोडल अधिकारी विनीत गुप्ता के द्वारा मॉनिटरिंग भी की गई।
सीएमएचओ का औचक निरीक्षण
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा विशेष वैक्सिनेशन अभियान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर बाघेलान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिबौरा, धवारी पीएचसी में लग रहे वैक्सिनेशन की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डीएचओ-2 डॉ. नलिनी शुक्ला भी मौजूद रहीं। वहीं डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा एवं अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. विनीत गुप्ता द्वारा पीएचसी धवारी, यूपीएचसी नई बस्ती, पॉली क्लीनिक सिंधी कैम्प, संजीवन क्लीनिक बगहा एवं संजीवनी क्लीनिक कामता टोला का भ्रमण किया। अधिकारियों द्वारा बच्चों एवं उनके अभिभावकों से संवाद किया गया एवं वैक्सिनेशन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
अव्यवस्थाओं के बीच टीकाकरण
सोमवार को जिला अस्पताल के टीकाकरण केन्द्र के बाहर सामान्य टीकाकरण एवं एचपीवी वैक्सिनेशन की कतार देखने को मिली। बताया गया कि सोमवार को वैक्सिनेशन दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके चलते सामान्य टीकाकरण में भी भीड़ जुटी। जानकारी के मुताबिक टीकाकरण कराने एवं पंजीयन कराने एक ही जगह टेबलें लगाई गर्इं, जिससे टीकाकरण में आने वाली महिलाओं एवं नवजातों को परेशानी उठानी पड़ी। आलम यह रहा कि गर्मी और उमस भरे दिन में नवजातों को लिए महिलाएं अपने नंबर का इंतजार करतीं नजर आईं। कुछ महिलाएं टीकाकरण केन्द्र के बाहर फर्श पर बैठने को मजबूर हुईं।
आज विशेष अभियान, कल से स्कूलों में अवकाश
बताया गया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन का विशेष अभियान आयोजित किया गया है। मंगलवार को भी जिले के कई संस्थाओं में यह अभियान आयोजित होगा। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को कई विद्यालयों में अंतिम पेपर दिवस है। इसके बाद से 14 से 15 साल की अध्ययनरत किशोरियों का अवकाश शुरू हो जाएगा। अवकाश के चलते यह टीकाकरण कार्यक्रम आंकड़ों की बाजीगरी नहीं दिखा पाएगा। मंगलवार को शहरी क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल, संजीवनी क्लिनिक बगहा, संजीवनी क्लिनिक उतैली, संजीवनी क्लिनिक पतेरी, पीएचसी धवारी, पीएचसी सिंधी कैंप, पीएचसी टिकुरिया टोला, पीएचसी हनुमान नगर नई बस्ती में एचपीवी टीकरण किया जाएगा। इसके अलावा सिविल अस्पतालों में भी एचपीवी के टीके लगेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।