रामपुर बाघेलान क्षेत्र में बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बंद कमरे के अंदर पति- पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आश्ांका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या करने के उपरांत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए मुख्यालय से एफएसएल टीम को बुलाया गया। जांच के उपरांत पति- पत्नी का शव पीएम के लिए मरचुरी भेजा गया। चिकित्सक टीम के द्वारा शव का पीएम किया गया। पीएम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है।
शरीर में नहीं मिले चोट के निशान
पुलिस ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, कमरे के अंदर संघर्ष के कोई निशान नहीं पाए गए। डीएसपी मुख्यालय मनोज दीक्षित, फोरेसिक अधिकारी डा. महेन्द्र सिंह ने एफएस एल और पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। फोरेंसिक अधिकारी के अनुसार मृतका शकुंतला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर में चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले हैं। गले में भी कोई खास निशान नहीं मिला है। परिजनों के अनुसार घटना रात 12 से 3 बजे के बीच है। 3 बजे तक शकुंतला और उसके पति रामनिवास के बीच बातचीत सुनी गई।
अक्सर होते थे झगड़े
मृतक रामनिवास पेशे से डम्पर चालक था, उसके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा परिवार समेत बैंगलोर में रहता है। मृतक रामनिवास नशे का आदी बताया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को तथ्य मिले कि रामनिवास का पत्नी शकुंतला के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े में रामनिवास ने शकुंतला का गला दबा दिया। इसके बाद वह स्वयं फांसी लगाकर फंदे पर झूल गया।
फंदे पर लटक रहा था युवक
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बाघेलान थानान्तर्गत तिवनी निवासी राम निवास कोरी पिता मंगलदीन कोरी 45 वर्ष और उसकी पत्नी शकुंतला कोरी 43 वर्ष बुधवार की सुबह कमरे के बाहर नहीं आई। परिवार के सदस्यों ने दरवाजे पर कई बार दस्तक दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नही मिला तब परिवार के सदस्यों को संदेह हुआ। कमरे के अंदर स्थिति जानने के लिए खिड़की और रोशनदान से अंदर झांका। कमरे के अंदर रामनिवास फंदे पर लटकता नजर आया जबकि उसकी पत्नी शकुंंतला बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। यह देख हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
इस एंगल से भी जांच
रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका के शरीर में चोट के बाहरी निशान नहीं पाए गए हैं। शव का पीएम चिकित्सक टीम के द्वारा कराया गया है। अभी पीएम रिपोर्ट प्राप्त नही हो पाई है। घरेलू विवाद में रामनिवास ने फांसी लगा ली। पति को फंदे पर लटका देख शकुंतला को हार्टअटैक आया और उसकी जान चली गई। इस एंगल से भी घटना की जांच की जा रही है। मौत की सही वजह जानने पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अन्य साक्ष्यों का संकलन भी किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।