सतना जंक्शन के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की अव्यवस्था से रोजाना जाम लग रहा है। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने से यात्रियों, एम्बुलेंस और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जंक्शन के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी अब यात्रियों पर भारी पड़ने लगी है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर खुलेआम नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर सवारियां भरी जा रही हैं, जिससे हर दिन जाम लग रहा है। हालात इतने खराब हैं कि स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को फाउंटेन के पास निकलना तक मुश्किल हो जाता है। बताया जाता है कि स्टेशन के बाहर दिनभर ऑटो चालकों का कब्जा बना रहता है। सवारी के लालच में चालक वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े कर देते हैं, जिससे प्रवेश और निकास दोनों बाधित हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जिम्मेदारों की कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित नजर आ रही है। कभी-कभार चालानी कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ घंटों बाद फिर वही अराजकता लौट आती है। यात्रियों का कहना है कि जंक्शन के बाहर व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। जाम के कारण ट्रेन पकड़ने वाले लोग परेशान हो रहे हैं, जबकि बाहर निकलने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्टेशन रोड़ के ट्रैफिक जाम में आए दिन एम्बुलेंस से लेकर माननीय फस रहें हंै। इसके बाद भी यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बताया गया कि सबसे ज्याद आॅटो चालकों की मनमानी सबसे ज्याद इंटरसिटी, शटल एक्सप्रेस, आंनद विहार एवं रेवांचल एक्सप्रेस के समय देखने को मिलती है। स्थानीय रेलवे प्रबंधन के पास भी इस अव्यवस्था को सुधारने व दुरुस्त करने को लेकर कोई खास प्लान नहीं नजर आ रहा है।
नो-पार्किंग जोन में खड़े रहते है वाहन
स्टेशन के बाहर नो-पार्किंग जोन में घंटों तक दो पहिया से लेकर ऑटो व चार पहिया तक वाहन खड़े रहते हैं। ये हाल तब हैं जब जगह-जगह नो-पार्किंग जोन चिन्हित हैं। बताया गया कि ऑटो रिक्शा चालक सबसे ज्यादा व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म पर जैसे ही यात्री ट्रेन आती है उसी दौरान स्टेशन के बाहर जाम की स्थिति निर्मित होती है। ऑटो रिक्शा चालक सवारियों की लालच में स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ही ऑटो रिक्शा खड़ा कर देते हैं जिसकी वजह से वहां पर जाम लगने लगता है। कोतवाली व स्टेशन रोड़ का मार्ग भी अवरुद्ध होता है। वहीं इन दिनों हैरिटेज इजंन के पास रोड़ में ऑटो चालक एक कतार में वाहन खड़ा करते हैं।
कब सुधरेंगे यें हालात


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।