सतना जंक्शन के नजीराबाद और मुख्त्यारगंज आउटर को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। झाड़ियां हटाने, एक हजार मीटर सेफ्टी जाली लगाने और ट्रैक मित्र जोड़ने की तैयारी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जंक्शन के आउटर पर ट्रेनों की धीमी रफ्तार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने कवायद तेज कर दी है। मर्ग एवं अपराध प्रभावित स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। सतना जंक्शन के आसपास नजीराबाद और मुख्त्यारगंज के क्षेत्र को संवेदनशील स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर ट्रैक किनारे घनी झाड़ियां होने से निगरानी प्रभावित होती है। ट्रेन की रफ्तार कम होने पर झाड़ियों की आड़ से पथराव या यात्रियों से मोबाइल झपटने जैसी घटनाओं का खतरा रहता है। अब इन स्थानों पर झाड़ियों की सफाई कर दृश्यता बढ़ाई जाएगी और निगरानी मजबूत की जाएगी।
हजार मीटर की सेफ्टी जाली से घेरा खतरा
बताया गया कि जंक्शन के नजीराबाद और मुख्त्यारगंज आउटर को संवेदनशील स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां पर जीआरपी, आईओडब्ल्यू के सहयोग से रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ 500-500 मीटर की सेफ्टी जाली लगवा रही है। बताया गया कि सेफ्टी जाली का कार्य शुरू है। जानकारों का दावा है कि सेफ्टी जाली की दूीवार बनने से काफी हदतक अपराध निंयत्रित हो सकेगा।
ट्रैक मित्र बनेंगे रेलवे की आंख-कान
ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को ट्रैक मित्र के रूप में जोड़ने की योजना है। संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आने पर वे रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दे सकेंगे। बताया गया कि ट्रैक मित्र को ट्रैक के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या सुरक्षा संबंधी समस्या दिखाई देने पर संबंधित रेलवे या सुरक्षा एजेंसी को सूचना देने के लिए जागरूक किया जाएगा।
पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने स्कूलों में अभियान
इसके साथ ही रेल पुलिस ने ट्रेनों में पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी है। बच्चों को समझाया जाएगा कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने से यात्रियों को गंभीर चोट लग सकती है और जान का खतरा भी हो सकता है।
जीआरपी अपने क्षेत्र में मर्ग और अपराध प्रभावित स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया है। वहां चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जा रही है और सेफ्टी जाली की दीवार तैयार करवाई जा रही है।
राजेश राज, जीआरपी चौकी प्रभारी सतना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह