सतना जंक्शन को पहली बार महिला टिकट कलेक्टर मिली है, लेकिन स्टेशन पर अब भी टिकट चेकिंग स्टाफ की भारी कमी बनी हुई है। सिर्फ 12 टीसी पदस्थ हैं जबकि 24 पद स्वीकृत हैं। नतीजतन स्टेशन पर बेटिकट यात्री और अव्यवस्था का बोलबाला है, जिससे रेलवे को हर महीने लाखों का नुकसान हो रहा है।

सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले सतना जंक्शन में पहली बार महिला टिकट चेकिंग स्टॉफ की पोस्टिंग रेलवे प्रशासन ने की है। स्टेशन में सीसीटीटी पद पर रेनू सिंह को जबलपुर डिवीजन ने पदस्थ किया है। महिला टीसी पदस्थ होने से बेटिकट महिला यात्रियों की जांच की जा सकेगी। हालंकि इसके बाद अभी भी टीसी दल आधा ही है, जिससे फोकटियों की मौज है। रेलवे को हर माह लाखों रुपए की चपत लग रही है। बताया गया कि सतना स्टेशन में 24 टिकट जांच दल का स्टॉफ स्वीकृत है जिसमें से वर्तमान समय में केवल 12 का स्टॉफ ही कार्यरत है, जबकि 12 टिकट कलेक्टर के पद अरसे से खाली हैं। जानकारों के अनुसार टेÑनों व यात्रियों की संख्या में वृद्धि तो हो रही है लेकिन टिकट जांच कर रेवेन्यू बढ़ाने वाले दल की पोस्टिंग में वृद्धि नहीं हो रही है।
4 रास्ते, किसी में 24 घंटे जांच नहीं
सतना स्टेशन में प्लेटफार्मों तक पहुंचने व बाहर आने के 4 रास्ते है। किसी भी द्वार में 24 घंटे टिकट जांच नहीं हो पाती। मेन गेट पर एक स्टॉफ की तैनाती तो रहती है वो भी कुछ घंटों के लिए। पर्याप्त टिकट चेकिंग न होने से रेलवे राजस्व पर चोट पहुंच रही है। उल्लेखनीय है कि रेलवे नियमानुसार स्टेशन में प्रवेश करने के लिए प्लेटफार्म टिकट व सफर करने के लिए यात्रा टिकट का होना अनिवार्य है। बताया गया कि कम स्टाफ होने से बाकी कर्मचारियों में काम का ओव्हर लोड बढ़ता है और सही तरीके से व सभी प्रवेश द्वारों में टिकट जांच नहीं हो पाती है। माना जाता है कि अगर सतना स्टेशन में टिकट चेकिंग स्टाफ के पद बढ़Þा दिए जाए तो रेलवे राजस्व में काफी बढोत्तरी हो सकती है।
बढ़ा कार्यभार
कोरोना काल के बाद टिकट जांच दल के कार्यभार में वृद्धि हुई है। मेडिकल काल, ओवर क्राउडिंग, यात्री सहायता जैसे कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। पर्याप्त टिकट जांच दल न होने से गेट से टीसी गायब हैं। टिकट जांच न होने से बेटिकट यात्री भी बेधड़क प्लेटफार्म के गलियारों में घूमते हुए यात्रियों के लिए असुविधा खड़ी कर रहे हैं।
इस तरह है स्टेशन में अव्यवस्था का आलम
फैक्ट फाइल : सतना स्टेशन

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह