सतना जिले के खोहर गांव में बाड़े में बैल घुसने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बाड़े में बैल घुसने के विवाद पर पहले कुल्हाड़ी चली फिर युवक की डंडे से पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी पति- पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में कोटर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को खोहर निवासी गुलाब सिंह उर्फ अनंत सिंह पिता भानु प्रताप सिंह के बाड़े में उसके चाचा रामभान सिंह का बैल धुस गया। इस बात को लेकर रात 8 बजे के करीब गुलाब और रामभान के बीच विवाद हुआ। विवाद गहराने पर गुलाब ने रामभान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। विवाद की जानकारी लगने पर रामभान का बेटा अनूप, इन्द्रसेन व बहू सीमा सिंह भागवत कार्यक्रम से लौटकर गांव आए। इनके आने के बाद रामभान ने बेटे और बहू के साथ मिलकर गुलाब की लाठी-डंडे से बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी।
अस्पताल ले जाने के पहले थम गई थी सांसे
पिटाई में गुलाब को गंभीर चोट आई, वह रात में ही बाइक लेकर कोटर थाना शिकायत करने निकला। पिटाई में शरीर में आई अंदरूनी चोट के कारण रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ गई और वह गढ़वा खुर्द मोड़ के पास बाइक ख़ड़ी कर सड़क किनारे लेट गया। राहगीर की नजर गुलाब पर गई जिसने गुलाब को देर रात उसके घर पहुंचाया। मां के द्वारा सूचना दिए जाने पर तीन बजे रिश्तेदार घर आए, गुलाब को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे लेकिन इसके पहले ही गुलाब के सांसे थम गईं। सूचना दिए जाने पर पुलिस शनिवार को खोहर पहुंची।
एक आरोपी का चल रहा इलाज
कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि गुलाब की हत्या के आरोप में अनूप सिंह पिता रामभान सिंह, उसके भाई इन्द्रसेन सिंह और सीमा सिंह पत्नी इन्द्रसेन सिंह तीनों निवासी खोहर को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। विवाद में आरोपी रामभान सिंह के सिर में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोट आई थी, उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी होने पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में रामभान की शिकायत पर मृतक गुलाब के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है।

रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित नई हवाई सेवाओं की शुरुआत फिलहाल टल गई है। एयरलाइंस और सरकार के बीच सब्सिडी पर सहमति नहीं बनने से परियोजना आगे बढ़ने में देरी हो रही है।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और निजी प्रैक्टिस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों को ओपीडी, बेड और जांच सुविधाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मऊगंज जिले की एक मेधावी छात्रा की आत्महत्या के बाद परिवार ने परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं को जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद एनएसयूआई ने आर्थिक सहायता देकर मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग उठाई।
रीवा में नौतपा के दौरान हुई बारिश ने लोगों को सीवरेज परियोजना की पुरानी परेशानियां याद दिला दीं। जगह-जगह खुदी सड़कों और कीचड़ से फिसलन बढ़ी, जबकि तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई।
सीधी जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान 53 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व या प्रसव बाद मौत दर्ज हुई। चिंताजनक आंकड़ों ने स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय संसाधनों और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पन्ना जिले के पवई क्षेत्र में पुलिस ने 1,665 लीटर अवैध देशी शराब से भरी पिकअप जब्त की। कार्रवाई में करीब 18.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
सतना जिले के खोहर गांव में बाड़े में बैल घुसने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सतना जिले में मई 2026 के दौरान पीडीएस वितरण का औसत 93.64 प्रतिशत रहा। करीब 17,715 पात्र राशन कार्डधारक खाद्यान्न नहीं ले सके, जबकि पोर्टेबिलिटी सुविधा से हजारों हितग्राहियों को लाभ मिला।
सतना नगर निगम में सम्पत्ति कर की 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव फिर चर्चा में है। परिषद पहले इसे खारिज कर चुकी है, लेकिन फाइल एमआईसी को भेजे जाने से शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है।
सतना रेलवे स्टेशन पर 18 फेसीलेटर नियुक्त होने के बावजूद केवल 6 ही ड्यूटी कर रहे हैं। एटीवीएम व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को जनरल टिकट के लिए लंबी कतारों और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह