सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
झाड़ियों के बीच अर्धनग्न अवस्था में मृत मिली नाबालिग की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया। यूपी से रोपा लगाने आए युवक के द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कृत्य किया गया। विरोध करने पर नाबालिग के सलवार से ही गला घोंटकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपी युवक के द्वारा नाबालिग का गला काटने का भी प्रयास किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1), 238ए, 65(1) बीएनएस एवं 5जे (आईव्ही)/6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सुबह पांच बजे निकली थी घर से
कोटर थानान्तर्गत रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग के पिता की मौत 12 वर्ष पहले हो चुकी है। 9वीं की छात्रा अपने भाई और बहन के साथ रहती थी। रविवार की सुबह पांच बजे के करीब नाबालिग अपनी मां के साथ नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर गई हुई थी। महिला घर लौटकर आ गई मगर नाबालिग काफी देर तक घर लौटकर नहीं आई। काफी इंतजार के बाद महिला ने बेटी की तलाश शुरू की। घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत की मेड़ में झाड़ियों के बीच बेटी की अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। नाबालिग की नृशंस हत्या से परिजनों और स्थानीय लोगो का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क जाम कर दिया। सात घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। काफी समझाइस के बाद परिजन शव का पीएम कराने के लिए राजी हुए थे। पीएम में दुष्कृत्य के बाद गला दबा कर हत्या करने की बात सामने आई। मृतका के गले में धारदार हथियार के निशान भी मिले लेकिन वह ज्यादा गहरा नहीं था।
सीसीटीवी कैमरे से मिला क्लू
नाबालिग की नृशंस हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के द्वारा एएसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे एवं डीएसपी हेड क्वार्टर मनोज दीक्षित की अगुवाई में पुलिस, साइबर सेल एवं एफएसएल की टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने साक्ष्य संकलन शुरू किया। इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा जिसमें एक युवक कुछ सामान ले जाते हुए घटना स्थल की तरफ जाते हुए दिख रहा है। फुटेज में उक्त युवक नाबालिग के घर से निकलते ही पीछा करते नजर आ रहा है। फुटेज के आधार पर संदेही को चिन्हित करने में पुलिस को ज्यादा समय नहीं लगा। पुलिस ने यूपी से धान का रोपा लगाने आए मजदूरों की टोली को अभिरक्षा में लेकर अलग-अलग पूछताछ की तब आरोपी की पहचान हो पाई।
15 दिन पहले आया था रोपा लगाने
पुलिस ने बताया कि धान का रोपा लगाने वाले संदेहियों से एक-एक कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी प्रताप सिंह पिता दिलीप सिंह 21 वर्ष निवासी चढढा फैक्ट्री चैनपुरिया थाना बिलासपुर जिला रामपुर उप्र के बयान विरोधाभासी मिले। वह बार-बार बयान बदल रहा था। सख्ती बरते जाने पर आरोपी प्रताप टूट गया और उसने नाबालिग के साथ दुष्कृत्य कर विरोध करने पर सलवार से गला घोंटकर हत्या करने और शव को झाड़ियों में फेंकने के साथ ही गला काटने का प्रयास करने का जुर्म स्वीकार कर लिया।
चार माह की मसूम का है पिता
पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कृत्य कर उसकी नृंशस हत्या करने का आरोपी प्रताप सिंह विवाहित है और वह चार माह की बच्ची का पिता है। बताया गया कि आरोपी को गिरप्तार कर कोटर पुलिस के द्वारा रविवार की रात तीन बजे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। डीएनए जांच के लिए ब्लड सेम्पल प्रिजर्व कराया गया। आरोपी के कब्जे से घटना के वक्त पहने गए कपड़े व चाकू जब्त किया गया है। कार्रवाई में कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा के अलावा एफएसएल अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह व उनकी टीम थाना प्रभारी सभापुर शंखधर द्विवेदी, थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान संदीप चतुर्वेदी, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर जेपी पटेल, साइबर सेल से अजीत सिंह, दीपेश पटेल, प्रधान आरक्षक संदीप तिवारी, दुर्गेश तिवारी शामिल रहे।
घर के बाहर मौजूद रह रखे थे नजर
आरोपी प्रताप अपने साथियों के साथ रोपा लगाने आय हुआ था। उसने मृतका के घर के नजदीक ही किराए का कमरा ले रखा था। नजदीक ही किराना दुकान है, कमरे से काम करने आने- जाने और किराए की दुकान में सामान खरीदने के दौरान अक्सर नाबालिग से आरोपी प्रताप का आमना- सामना होता रहा तभी से वह नाबालिग पर नजर रखे हुए था। आरोपी प्रताप गांजा का सेवन करता है। आरोपी प्रताप को जानकारी थी कि सुबह नाबालिग कितने बजे घर से निकलती है लिहाजा रविवार को वह पहले से ही घर के बाहर कुछ दूरी पर खड़े होकर नाबालिक पर नजर रखे हुए था। घर से निकलते ही आरोपी प्रताप ने नाबालिग का पीछा किया। कुछ दूर पर जाने के बाद नाबालिग को पकड़ कर दुष्कृत्य किया। नाबालिग के द्वारा विरोध करते हुए गोहार लगाने का प्रयास किया गया तब आरोपी ने गला घोंट दिया।
11 बजे पकड़नी थी ट्रेन
आरोपी प्रताप और उसके साथी रविवार को वापस लौटने वाले थे। 11 बजे उनकी ट्रेन थी। प्रताप को यकीन था कि नाबालिग के साथ की गई घटना को लेकर उस पर कोई संदेह नहीं करेगा। घटना जब सामने आएगी, पुलिस जब सक्रिय होगी तब तक वह ट्रेन पकड़कर यूपी जा चुका होगा। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन पकड़ कर भागने के पहले ही आरोपी प्रताप को सलाखो के पीछे डाल दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।