सतना जिले में ट्रेन और सड़क हादसों में तेंदुओं की मौत से वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। मैहर में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत, जबकि अवैध शिकार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में वन्यजीवों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों में है। उचेहरा रेंज में सतना-मैहर रेलखंड पर एक ढाई साल के तेंदुए की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। वहीं मैहर के शारदा माता मंदिर क्षेत्र में तेंदुए के पगमार्क और मूवमेंट से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 8 बजे वन विभाग को रेलवे सुरक्षा बल से सूचना मिली कि उचेहरा रेंज अंतर्गत लौहरौरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि रेलवे के पोल क्रमांक 1173/23-25 के बीच ट्रैक किनारे तेंदुए का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले जिससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आया है।
कारणों का पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा
वन विभाग की टीम, रेंजर और डॉग स्क्वाड ने मौके का निरीक्षण किया। तेंदुए की उम्र लगभग 2 से 2.5 वर्ष आंकी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा हालांकि शुरूआती जांच में ट्रेन से टक्कर की पुष्टि मानी जा रही है। उचेहरा रेंज में तेंदुओं की संख्या पहले से अधिक मानी जाती है, लेकिन वास्तविक आंकड़े आगामी गणना रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं वन्यजीवों की आवाजाही और रेलवे ट्रैक के बीच टकराव को उजागर कर रही हैं।
सवाल खड़े कर रही घटनाएं
एक ओर रेलवे ट्रैक पर तेंदुए की मौत तो दूसरी ओर आबादी वाले क्षेत्र में उसकी सक्रियता दोनों घटनाएं वन्यजीव प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं। जानकारों के माने तो जंगलों के सीमित होते दायरे और भोजन की तलाश में वन्यजीवों का आबादी की ओर बढ़ना ऐसे मामलों की बड़ी वजह बन रहा है।
मैहर में मादा तेंदुए के साथ दो शावकों की मौजूदगी
इधर, मैहर वनमंडल के अंतर्गत मां शारदा माता मंदिर क्षेत्र में तेंदुए के पगमार्कमिलने से लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग ने पुष्टि की है कि क्षेत्र में एक वयस्क मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ देखा गया है। पिछले पांच दिनों से उसका मूवमेंट मंदिर के आसपास बना हुआ है। मंदिर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही फूल-माला और प्रसाद की दुकानों के संचालकों समेत स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और टीम लगातार निगरानी कर रही है।
टक्कर से 3 मीटर दूर जा गिरी मादा तेंदुआ, मौत
मैहर रेंज के झुकेही हाइवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा तेंदुआ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर लगने के बाद तेंदुआ का शव करीब 3 मीटर दूर जाकर गिरा, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर शाम की बताई जा रही है। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे तेंदुआ का शव देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में तेंदुआ के शरीर पर वाहन की टक्कर के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। उसका जबड़ा क्षतिग्रस्त दिखा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र का करीब डेढ़ साल है। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किस दिशा से सड़क पर आई थी। फिलहाल वन विभाग द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर हाइवे पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गढ़ीघाट में जंगली सुअर का शिकार, वन अमले की दबिश में 4 गिरफ्तार
जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र के गढ़ीघाट क्षेत्र में बीती रात अवैध शिकार की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंचकर वन अमले ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में शिवकुमार मवासी उर्फ ब्योहर, रामधनी मवासी, कमलेश मवासी और राजा भइया मवासी शामिल हैं जो सभी गढ़ीघाट पंचायत के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार किया था। घटना की सूचना मिलते ही मझगवां वन परिक्षेत्राधिकारी रंजन सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वन अमले ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।