सतना और मैहर जिलों में आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हजारों बुजुर्ग अब भी मुफ्त इलाज से वंचित हैं। धीमी प्रगति, तकनीकी बाधाएं और प्रशासनिक लापरवाही के कारण योजना का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिस उम्र में सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी उम्र के लोग सिस्टम की सबसे लंबी उपेक्षा झेल रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सतना और मैहर जिले की रफ्तार न सिर्फ़ धीमी है, बल्कि चिंताजनक भी है। सतना जिले में 77,442 पात्र वरिष्ठ नागरिकों के मुकाबले अब तक सिर्फ़ 29,389 आयुष्मान कार्ड ही बन पाए हैं। यानी 62 प्रतिशत से ज्यादा बुजुर्ग आज भी इलाज के सरकारी सुरक्षा कवच से बाहर हैं। यह आंकड़ा महज प्रतिशत नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की असुरक्षा की कहानी कहता है। विकासखंडवार हालात और भी सवाल खड़े करते हैं। नागौद 46.77 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में स्थिति सबसे खराब है, यहां सिर्फ़ 27.91 प्रतिशत कार्ड ही बन सके हैं। उचेहरा 29.18 प्रतिशत, सोहावल कोठी 38.85 प्रतिशत और रामपुर बघेलान 41.91 प्रतिशत के साथ अभी भी भी लक्ष्य से कोसों दूर हैं।
अन्य श्रेणियों में भी आधा-अधूरा काम
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना में 83,354 के लक्ष्य के विरुद्ध 41,542 कार्ड बने हैं जिसकी उपलब्धि मात्र 49.84 प्रतिशत ही मिली। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्रेणी में 52.88 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। यहां 72 हजार 363 के लक्ष्य के मुकाबले 38 हजार 267 कार्ड बनाकर 52.88 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। नगर परिषदों में भी असमानता देखने को मिली है जानकारी के अनुसार नगर परिषद नागौद 77.52 प्रतिशत पर अव्वल नंबर पर है जबकि चित्रकूट नगर परिषद सिर्फ़ 34.87 प्रतिशत प्रगति दर्ज हुई।
मैहर भी पीछे, महज 39.06 प्रतिशत प्रगति दर्ज
मैहर जिले में भी हालात बेहतर नहीं हैं। मैहर में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 38,688 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 15,113 कार्ड बने हैं। यहां महज 39.06 प्रतिशत प्रगति दर्ज हुई है। इसी प्रकार अमरपाटन में 32.81 प्रतिशत और रामनगर में 33.75 प्रतिशत की प्रगति रही जो कि बेहद कमजोर है, जबकि मैहर ब्लॉक 45.34 प्रतिशत के साथ थोड़ा बेहतर है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना में जिले ने 16,409 के लक्ष्य के विरुद्ध 11,544 कार्ड बनाकर 70.35 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्रेणी में जिले ने 60,869 के लक्ष्य में से 37,273 कार्ड बनाकर 61.23 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। सवाल अब भी कायम है। योजना कागजों में है, बजट मौजूद है, निर्देश जारी हैं तो फिर इलाज का हक बुजुर्गों तक पहुंच क्यों नहीं पा रहा? अब प्रशासन के सामने सिर्फ़ लक्ष्य पूरा करने की नहीं, बल्कि विश्वास लौटाने की भी चुनौती है।
कई ब्लाकों में कार्यरत आशाओं की आईडी डिएक्टिव हो गई है। 31 दिसंबर तक कई आइडियों को एक्टिवेट कराया गया है, लेकिन बंद आईडी अब दोबारा नहीं शुरू होंगी। एक ही आईडी से मल्टीपल कार्य करने के निर्देश हैं, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण यह भी नहीं हो रहा है। प्रयाश है कि जल्द लक्ष्य को पूरा किया जाए।
डॉ. मनोज शुक्ला, सीएमएचओ


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।