सतना और मैहर जिलों में शिक्षा विभाग की ई-हाजिरी व्यवस्था सात माह बाद भी अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाई है। शिक्षक और प्राचार्य की उपस्थिति 80 फीसदी के आसपास ही सिमटी है, जबकि अतिथि शिक्षकों की हाजिरी बेहतर बनी हुई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शिक्षा विभाग में ई-हाजिरी को अनिवार्य किए सात माह बीत चुके हैं लेकिन अभी भी शिक्षकों की हाजिरी 80 फीसदी तक ही पहुंच पाई है। इसी राह पर प्राचार्य और हेडमास्टर भी चल रहे हैं जबकि अतिथि शिक्षकों की तादाद कम होने के कारण हाजिरी बेहतर बनी हुई है।
इस कहानी को शिक्षकों से शुरू करते हैं। सतना जिला के 78.81 फीसदी और मैहर जिला के 84.97 फीसदी शिक्षकों ने गुरूवार को ई-हाजिरी भर पाए। क्रमश: यहां 6 हजार 8 सौ 37 और 2 हजार 9 सौ 48 शिक्षक दर्ज हैं। इन जिलों के ब्लाक वार बात करें तो सतना जिला के सबसे कम 75.26 फीसदी सोहावल ब्लाक के शिक्षकों ने ई हाजिरी भरी है। यह स्थिति प्रशासनिक नाक के नीचे के ब्लाक की है। इसके अलावा सर्वाधिक हाजिरी 84.42 फीसदी रामपुर बाघेलान ब्लाक के शिक्षकों ने भरी। इनके अलावा मझगवां ब्लाक के 76.83, नागौद ब्लाक के 80.51, उचेहरा ब्लाक के 76.97 फीसदी शिक्षकों ने ई-हाजिरी भरी। इसी तरह मैहर जिला के रामनगर ब्लाक के 90.00 फीसदी, अमरपाटन के 82.18 और अमरपाटन ब्लाक के 85.20 फीसदी शिक्षकों ने ई-हाजिरी भरी। यह तब है जब ई-हाजिरी को लागू हुए सात माह बीत चुके हैं।
प्राचार्य-हेडमास्टर भी कम नहीं
शिक्षकों की राह यहां के प्राचार्य और हेडमास्टर भी चल रहे हैं। फिलहाल आंकडेÞ तो यही गवाही दे रहे हैं। इन्हीं आंकड़ों की माने सतना जिला के 80.08 फीसदी और मैहर जिला के 87.09 फीसदी प्राचार्य/हेडमास्टर हाजिरी लगा रहे हैं। सतना के मझगवां ब्लाक के 76.32, नागौद ब्लाक के 82.49, रामपुर बाघेलान के 86.12, सोहावल ब्लाक के 77.91 और उचेहरा के 76.73 फीसदी इसी तरह मैहर जिला के अमरपाटन ब्लाक के 88.24, मैहर ब्लाक के 85.20 और रामनगर ब्लाक के 87.09 फीसदी प्राचार्य और हेडमास्टर ई हाजिरी लगा रहे हैं।
अतिथियों के कुछ ऐसे हैं हाल
अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति को डाटा तो बेहतर है लेकिन उनकी संख्या कम है। आंकड़ों के मुताबिक सतना जिला में 93.60 और मैहर जिला में 94.59 फीसदी ने ई हाजिरी दर्ज की है। सतना के मझगवां ब्लाक के 94.48, नागौद ब्लाक के 94.95, रामपुर बाघेलान के 92.72, सोहावल के 90.76 और उचेहरा ब्लाक के 92.81 फीसदी अतिथि शिक्षकों ने ई हाजिरी भरी इसी तरह मैहर जिला के अमरपाटन ब्लाक के 94.33, मैहर ब्लाक के 93.44 और रामनगर ब्लाक के 96.48 फीसदी अतिथि शिक्षकों ने हाजिरी भरी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।