सतना के मैहर में 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर सूने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, मामले की जांच जारी है।

हाइलाइट्सः
सतना, स्टार समाचार वेब
स्कूल से घर आते समय 8वीं की छात्रा का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। रात भर सूने मकान में बंधक बनाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार की सुबह पुलिस ने सूने घर से पीड़ित छात्रा को तलाशा, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। इस संबंध में पुलिस सी मिली जानकारी के मुताबिक मैहर जिले के अमदरा थाना के झुकेही चौकी अंतर्गत रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिक लड़की 8वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार को वह स्कूल गई हुई थी। शाम 5 बजे के करीब छुट्टी होने के बाद छात्रा स्कूल से घर के लिए निकली लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं पहंची। परिजनों ने पहले समझा कि रास्ते में कहीं सहोलियों के साथ खेल रही होगी। रात होने के बाद भी छात्रा घर नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव में कहीं भी छात्रा का कुछ पता नहीं चला, तब परिजनों के द्वारा झुकेही चौकी पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया गया। बताया गया कि छात्रा के घर से स्कूल की दूरी महज 100 मीटर है।
घर के अंदर मिली पीड़िता
शुक्रवार की रात 9 बजे नाबालिग छात्रा के परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पुुलिस ने तलाश शुरू की। छात्रा की तलाश के लिए ग्रामीणों की भी मदद ली गई। बताया गया कि शनिवार की सुबह झुकेही गांव से लगे तालाब के आसपास लगे बस्ती में तलाशी अभियान चला रही थी। बसोर बस्ती में स्थित एक बंद घर से कुछ हलचल नजर आई। पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस घर के अंदर घुसी, घर के अंदर लापता छात्रा मिली। वह बेहद डरी हुई थी और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया। तत्पश्चात महिला पुलिस अधिकारी ने बयान लिए। तब छात्रा ने अपने साथ हुई आपबीती पुलिस को बताई।
दो आरोपी गिरफ्तार
सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई। कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस टीम ने आरोपी शनि कोहली 25 वर्ष निवासी झुकेही थाना अमदरा और गोलू उर्फ दीपक बसोर 38 वर्ष निवासी झुकेही थाना अमदरा को गिरफ्तार कर लिया गया। सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी दीपक कटनी जिले के निगरानीशुदा बदमाश है और उसके विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों ने स्कूल से घर आते समय छात्रा को अगवा किया और उसे सूने घर में ले जाकर मनमानी की। सीएसपी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।