सतना-मैहर में चना, मसूर और तुअर उपार्जन के लिए 2672 एमटी लक्ष्य तय हुआ। 54 हजार बारदाने उपलब्ध हैं और 80 गठान और आएंगे। किसानों के लिए आठ उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
दोनों जिलों में चना-मसूर के उपार्जन के लिए ढाई हजार प्लस मीट्रिक टन से अधिक का लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही गई है। इसमें केवल किसान मसूर ही बेचेंगे। कहा जा रहा है कि ज्यादातर किसान चना खुले बाजार में बेच देता है जिस कारण इसका लक्ष्य कम रखा गया है। इधर, उपार्जन के लिए पांच केन्द्र निर्धारित कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मध्य राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित ने चना, मसूर और तुअर (अरहर) के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लिए हैं। इसमें मसूर के लिए 2 हजार 6 सौ 20 एमटी, चना के लिए 50 एमटी और तुअर 2 एमटी का लक्ष्य रखा गया है। यानि सतना और मैहर जिला में कुल 2 हजार 6 सौ 72 मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।
54 हजार बारदाने उपलब्ध
तीन जींसों के उपार्जन के लिए वारदानों की पूर्ति भी की गई है। मध्य राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के पास लक्ष्य से अतिरिक्त 5 सैकड़ा वारदाने उपलब्ध हैं। जिला विपणन अधिकारी नेहा पीयूष तिवारी ने बताया कि उपार्जन लक्ष्य के लिए अनुमानित एसबीटी वारदान 53 हजार 4 सौ 40 नग की आवश्यकता है। जबकि जिला स्तर पर 54 हजार उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त 80 गठान और आएंगे।
कहां-कहां बने केन्द्र
चना एवं मसूर उपार्जन के लिए दोनों जिलों में कुल 8 उपार्जन केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें सतना में 5, मैहर में 3 हैं। तहसील रघुराजनगर एवं कोठी के कृषकों के लिए उपार्जन केंद्र गैवीनाथ सहकारी समिति मझगवां उपार्जन स्थल कृषि उपज मंडी सतना में बनाया गया है। तहसील मझगवां एवं बिरसिंहपुर के कृषकों के लिए सेवा सहकारी समिति मर्यादित मझगवां उपार्जन केंद्र उपार्जन स्थल कृषि उपज उप मंडी मझगवां, तहसील उचेहरा के लिए विपणन सहकारी समिति मर्यादित उचेहरा उपार्जन स्थल कृषि उपज उपमंडी उचेहरा, तहसील रामपुर बघेलान एवं कोटर के किसानों के लिए रामानुजम विपणन सहकारी समिति रामपुर बघेलान, उपार्जन स्थल कृषि उपज उपमंडी रामपुर बघेलान को उपार्जन केंद्र बनाया गया है तथा तहसील नागौद क्षेत्र के किसानों के लिए विपणन सहकारी समिति नागौद उपार्जन स्थल कृषि उपज मंडी नागौद निर्धारित किया गया है। ई-उपार्जन पोर्टल पर केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है। किसान अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्रों में स्लाट बुक कर अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेंच सकते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।