सतना और मैहर जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। चोर गिरोह सूने मकानों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। अमरपाटन में सराफा दुकान से 25 लाख की चोरी के बाद रामनगर, टिकुरिया टोला और मारुति नगर में अलग-अलग घटनाओं में लाखों के जेवरात और नगदी चोरी हो गए। पुलिस जांच में जुटी है लेकिन खुलासा नहीं हो सका।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना और मैहर जिले में चोरी की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढता जा रहा है। इन दोनों जिलों में सक्रिय चोर गिरोह रोजाना घर और दुकान को निशाना बना रहे हैं। खासतौर से सूने मकान चोरों के साफ्ट कार्नर बने हुए हैं। चोरी की अधिकांश घटनाएं सूने घरो में हुई हैं। पिछले दिनों अमरपाटन कस्बे में सराफा दुकान में हुई 25 लाख की चोरी की घटना के अगले दिन सतना और मैहर जिले में अलग-अलग जगह चोरी की चार घटनाएं हुई। यहां से चोर लाखों रुपए कीमत के सोने- चांदी के जेवरात और गृहस्थी का सामान चुरा ले गए।
केस -1
टीन काटकर दो दुकान में चोरी
मैहर जिले के अन्तर्गत रामनगर क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। पहली वारदात अली मोबाइल नामक दुकान में हुई, जो रज्जू खान के स्वामित्व में है। यहां चोरों ने ताले तोड़कर लगभग नगदी, मोबाइल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चोरों ने पास स्थित एक कपड़े की दुकान को भी निशाना बनाया। दोनो चोरी में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। व्यापारियों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब इलाके में चोरी की घटनाएं हुई हों। बीते दिनों भी कई छोटी-बड़ी चोरी की वारदातें सामने आई थीं, लेकिन अभी तक पुलिस इन मामलों का खुलासा करने में असफल रही है। लगातार हो रही वारदातों और ताले टूटने की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में दहशत का माहौल है।
केस -2
फूल चोरी करने गई महिला, घर में घुस गए चोर
शनिवार की सुबह कोलगवां थानान्तर्गत टिकुरिया टोला निवासी फूलमती साहू शनिवार की सुबह 3 से 4 बजे के बीच घर से फूल तोड़ने के लिए निकली। 70 वर्षीय फूलमती के घर से निकलने के कुछ देर बाद ही चोर घर के अंदर घुस आए। तकरीबन एक घंटे बाद फूल तोड़कर फूलमती घर आई तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था, कीमती सामान गायब था। बताया गया कि 70 वर्षीय वृद्धा के घर से चोर सोने का मंगलसूत्र, कान के फूल, चांदी की करधनी, मुर्रा, बिछिया व अन्य जेवरात के अलावा 50 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। शिकायत पर कोलगवां पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची, पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
केस -3
दिन में ही तोड़ दिया ताला
सिटी कोतवाली अन्तर्गत मारुति नगर गली नं. दो निवासी शोभा त्रिपाठी पति गोविंद प्रसाद त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि खरे आटा चक्की के पास मकान है, दोपहर साढे 12 बजे के करीब जिला अस्पताल में भर्ती बहन को देखने गई हुई थी तभी चोर ताला तोड़ कर घर के अंदर घुस आए। चार बजे के करीब अस्पताल से लौटकर घर आई तो देखा कि घर के गेट एवं मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा हुआ था। आलमारी खुली हुई थी, आलमारी में दस हजार रुपए नगद व अन्य कीमती सामान गायब थे। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।