सतना कृषि उपज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था, निजी एजेंसी की तैनाती, नाकेदार की अनुपस्थिति और चक्रपद्धति के उल्लंघन पर गंभीर सवाल उठे हैं। वायरल वीडियो ने लापरवाही और जवाबदेही की बहस तेज कर दी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रदेश की अव्वल ग्रेड की मंडियों में शुमार सतना की मंडी में चहेतों की मंडली ने अपना उल्लू सीधा करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी ताक पर रखा है। इस मंडली ने दूर के पते पर पंजीकृत एक नजदीकी को सुरक्षा व्यवस्था थाम रखी है। जानकारी के मुताबिक संभाग के एग्रेड मंडी की सुरक्षा व्यवस्था में आरबी नामक एक निजी सुरक्षा एजेंसी को लगाया गया है। मंडी के आधिकारिक सूत्रों की माने तो इस एजेंसी से 9 सुरक्षा कर्मी तैनात करने का अनुबंध है लेकिन यह एजेंसी का चहेतों की मंडली में दखल होने के कारण मात्र 4 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। मेन गेट की रखवाली के लिए दो और इतने ही साहब का दफ्तर की सुरक्षा करते हैं। इन पर मंडी करीब 7 लाख रुपए सलाना खर्च कर रही है। यह राशि 9 सुरक्षा कर्मियों पर लागू है।
फ्लाइंग स्नेही नाकेदार को फुरसत नहीं & मंडी के मेन गेट में असल में नाकेदार को भी ड्यूटी बजानी है लेकिन फ्लाइंग स्नेही इस नाकेदार को इन सुरक्षाकर्मियों पर पूरा भरोसा है। जानकारी के अनुसार नाकेदार केपी सिंह को मंडी गेट में सुबह 8 से 4 बजे शाम तक की ड्यूटी में तैनाती दी गई है लेकिन श्री सिंह फ्लाइंग स्क्वाड में ज्यादा व्यस्त रहते हैं। इस काम के अलावा फल-सब्जी मंडी का भी प्रभार भी इन्हीं के पास है। लेकिन इनका फल सब्जी मंडी की ओर आगमन स्ववर्जित है। इसके एवज में एक निजी सुरक्षा एजेंसी का गार्ड मंडी का गेट संभाल रहा है। गेट इसलिए महत्वपूर्ण है कि सारी आवक-जावक यहीं से होती है।
वायरल हुआ था टंकी का वीडियो
कृषि उपज मंडी में ही संचालित फल सब्जी प्रांगण में पानी की टंकी खड़ी है। कांक्रीट के इस बुत में आज तक पानी नहीं भरा गया है। परिणाम यह है कि इसके परखच्चे निकल रहे हैं। इधर टंकी में बच्चों के खेल कूद का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा पर भी सवाल खडेÞ हुए हैं। हालांकि इस मामले में अब तक मंडी का कोई रुख सामने नहीं आया है जिसके चलते खतरा और बढ़ता नजर आ रहा है।
कुचक्र में फंसी चक्रपद्धति
मंडी के रोटेशन यानि चक्रपद्धति के नियमों के कुचक्र में फंसी हुई है। तमाम प्रयासों के बाद कागजों में चक्रपद्धति के नियम को रौंदा जा रहा है। यह कोई आज से नहीं है। इस पर लंबे समय से मनमानी की जा रही है। वजह चहेतों के लंबे समय से तबादले नहीं किए गए। इसकी कारण मंडी की कमाई में भले ही हिजाफा न हुआ हो लेकिन नाकेदारों की जेबों से जरुर हरी हो चुकी हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमावट में प्रमुख नाम बालेन्द्र शेखर अग्निहोत्री करीब 15 साल से बिरसिंहपुर, पंकज सिंह 5 साल से बाजार, पूनम पाठक 3 साल से रामपुर बाघेलान, वरूण त्रिपाठी मझगवां, लक्ष्मीकांत शुक्ला कोठी और केपी सिंह फल सब्जी मंडी में एक-एक साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।