नगर निगम सतना में महापौर-आयुक्त विवाद ने फिर तूल पकड़ा, पुराने ममता पांडेय-प्रतिभा पाल टकराव की यादें ताजा, ज्ञापन से बढ़ी राजनीतिक हलचल।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नगर निगम सतना में महापौर और कमिश्नर का विवाद कोई नया नहीं है। भले ही महापौर योगेश ताम्रकार के ज्ञापन ने इन दिनों जिले से लेकर प्रदेश तक सुर्खियां बटोर रखी हों लेकिन नगर निगम का सबसे चर्चित महापौर और कमिश्नर का विवाद पूर्व महापौर ममता पांडेय और पूर्व नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल का रहा है। दोनों के बीच प्रशासनिक स्तर पर कोई पत्राचार तो नहीं हुआ लेकिन दोनों की अदावत ने उस दौर में प्रदेश भर में अपनी सुर्खियां बटोरी थीं।
महापौर का सीधा टकराव
नगर निगम सतना में एक कार्यवाहक समेत भाजपा के पांच महापौर हुए हैं। जिसमें से दो का नगर निगम कमिश्नर से सीधा टकराव हुआ है। इसी कड़ी में हालिया नाम महापौर योगेश ताम्रकार और नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना का सुमार हो गया है। नगर निगम कमिश्नर को हटाने के लिए महापौर और पार्षदों द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन दिए जाने के बाद मेयर और कमिश्नर की आंतरिक विरोध अब सतह पर आ गया है।
औकात में रहने की दी थी हिदायत
वर्तमान समय में महापौर और कमिश्नर के विवाद के बीच आज से 9 साल पहले तत्कालीन महापौर ममता पांडेय और तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर और वर्तमान रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल का विवाद फिर से चर्चा में आ गया है। गौरतलब है कि नवम्बर 2017 में परिषद की बैठक के दौरान महापौर ममता पांडेय और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल का सीधा टकराव हो गया था जिसमें महापौर ने कमिश्नर को औकात में रहने की बात कही थी। दरअसल दोनों के बीच भाषाशैली को लेकर विवाद हुआ था।
मेयर और स्पीकर भी रहे आमने-सामने
नगर निगम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। यहां तो भाजपा के महापौर और नगर निगम अध्यक्ष के बीच हमेशा से 36 का आंकड़ा रहा है। नगर निगम सतना में भले ही पिछले कई वर्षों से भाजपा के ही महापौर और स्पीकर होते रहे हों लेकिन शासकीय नुमाइंदे और निगम के भाजपा से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच आपस में अहम की लड़ाई अक्सर सार्वजनिक होती रही है। मौजूदा कार्यकाल में भले ही महापौर योगेश ताम्रकार और स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हों लेकिन ममता पांडेय के समय में उनका उस समय की स्पीकर अनिल जायसवाल, विमला पांडेय के समय उस समय के स्पीकर सुधाकर चतुर्वेदी एवं डॉ. बीएल यादव के कार्यकाल के दौरान सुधीर सिंह तोमर के बीच हमेशा 36 का आंकड़ा रहा है।
पिछले दो दिनों से चर्चा में ‘ज्ञापन’
नगर निगम कमिश्नर को हटाने के लिए महापौर के नेतृत्व में पार्षदों द्वारा कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन पिछले दो दिनों से शहर व नगर निगम में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर सख्श इस ज्ञापन के पीछे की कहानी तलाशने में जुटा है। भले ही ज्ञापन में पिछले 6 महीनों से विकास कार्यों की फाइल कमिश्नर द्वारा रोकने का आरोप लगाया जा रहा हो लेकिन लोग इसके पीछे कोई और वजह मान रहे हैं। लोगों का मानना है कि अब तक के कार्यकाल में पिछले लगभग दो सालों से मौजूदा कमिश्नर ही हैं, जिनके कार्यकाल में शहर में विकास की गाथा लिखने का पिछले कुछ दिनों पहले ही दावा किया गया था तो अब ऐसा क्या हो गया कि उन्हें हटाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन तक देना पड़ा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में बीते तीन महीने पहले कोहेफिजा में जिस एमबीबीएस की छात्रा ने फरवरी में सुसाइड किया था। देर रात उसी घर के मकान मालिक विजय राठौर ने भी आत्महत्या कर ली है। पत्नी का आरोप है कि पुलिस घंटों पूछताछ के लिए बिठाती थी।
मध्यप्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने के नियमों का पालन नहीं करने पर 2022 का चुनाव लड़ चुके 3500 उम्मीदवारों को 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग ने यह कार्रवाई लगातार सुनवाई के बाद की है।
मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बंगाल में सुशासन और विकास के नवयुग का प्रारंभ बताया।
भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मैहर सिविल अस्पताल में घायल महिला को रीवा रेफर करने के बावजूद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। एक वाहन में डीजल खत्म था तो दूसरे में ऑक्सीजन नहीं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 सेवा की लापरवाही उजागर हुई।
मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।
सोनौरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नाराजगी जताई। 15 दिनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 25 करोड़ के टेंडर को निरस्त कर एजेंसी टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई।
265 करोड़ के सतना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 24 माह में पूरा होने वाले काम का 20 माह बाद भी आधा हिस्सा अधूरा है, जिससे पीएम गति शक्ति यूनिट और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों में घिर गई।