नगर निगम सतना को 39 दिनों में 10 करोड़ की सम्पत्ति कर वसूली करनी है, 66 हजार से अधिक सम्पत्तियों पर अब भी बकाया है, सख्ती और कुर्की की चेतावनी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नगर निगम सतना को अगले 39 दिनों में 10 करोड़ वसूलने हैं। चालू वित्तीय वर्ष के लिए निगम ने 28 करोड़ 42 लाख 14 हजार 243 रुपए सम्पत्ति कर वसूलने का लक्ष्य रखा था। इसके एवज में अब तक लगभग 18 करोड़ रुपए के सम्पत्ति कर की वसूली नगर निगम द्वारा की गई है। अगले 39 दिनों में सम्पत्ति कर के रूप में निगम को लगभग 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली करनी है। शहरी क्षेत्र के 45 वार्डों में निगम ने 84 हजार 18 सम्पत्तियां चिन्हित कर रखी हैं उनमें से मात्र 17 हजार सम्पत्तियों का ही सम्पत्ति कर जमा हुआ है। जबकि लगभग 66 हजार से ज्यादा सम्पत्तियों का सम्पत्ति कर बकाया है।
औद्योगिक क्षेत्र व ट्रांसपोर्ट नगर से ही वसूलने हैं 18 करोड़
नगर निगम को शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित संस्थानों व ट्रांसपोर्ट नगर के संस्थानों व लीज धारकों से भी सम्पत्ति कर की वसूली करनी है। सूत्रों की मानें तो औद्योगिक क्षेत्र और ट्रांसपोर्ट नगर से नगर निगम को लगभग 18 करोड़ का राजस्व सम्पत्ति कर व अन्य निकायों के रूप में वसूलना है। यहां उल्लेखनीय है कि ट्रांसपोर्ट नगर में 764 लीज धारी तो औद्योगिक क्षेत्र में 88 लीज धारी हैं। जिनमें से दोनों स्थानों में चंद लीज धारकों द्वारा ही सम्पत्ति कर जमा कराया जा रहा है। अब नगर निगम इन सभी लीज धारकों से सख्ती के साथ सम्पत्ति कर वसूली की तैयारी में है।
बकाये की वसूली के लिए घर-घर दस्तक
नगर निगम द्वारा 31 मार्च के पहले ज्यादा से ज्यादा सम्पत्ति कर वसूलने के लक्ष्य को लेकर चल रहा है। इसके लिए बकायादारों को नोटिस जारी करने के साथ ही निगम की एक टीम सभी बकायादारों खासकर ऐसे बकायादार जिनका सम्पत्ति कर 1997-2000 से बकाया है उन सभी को सूचीबद्ध कर उनके घर, व्यवसायिक संस्थानों में जा-जाकर सम्पत्ति कर जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को नगर निगम की टीम ने सिंधी कैम्प में ऐसे कई बकायादारों के घरों व संस्थानों में दबिश देकर उनसे सम्पत्ति कर जमा कराया। इस दौरान यूसुफ खान, दिनेश त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, नाजिम अली एवं नागेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
सम्पति नगर निगम के अन्य कटरों के सभी बकायादार अपना कर आगामी 31 मार्च आने वाले समय के पहले जमा करा दें। ताकि नगर निगम द्वारा में की जाने वाली कानूनी कार्रवाईयों से वे बच सकें।
शेर सिंह मीना, आयुक्त नगर
कुर्की व सीलिंग की होगी कार्रवाई
नगर निगम सतना ने समस्त आवासीय, व्यवसायिक ट्रांसपोर्ट नगर व औद्योगिक क्षेत्र के सम्पत्ति स्वामी, अधिभोगी एंव लीज धारकों को अपना सम्पत्ति कर एवं अन्य बकाया कर 31 मार्च तक हर हाल में जमा करने की चेतावनी दी है। निगम ने सभी को अनिवार्य रूप से सम्पत्ति कर जमा करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि उनके द्वारा सम्पत्ति कर का बकाया जमा नहीं किया जाता तो बकाये की वसूली के लिए कुर्की एवं राजस्व वसूली की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं बकायादारों की सम्पत्तियों की सीलिंग व अटैचमेंट की भी कार्रवाई की जा सकती है। सभी संस्थानों के नल कनेक्शन काटे जा सकते हैं, स्वच्छता व सफाई सेवा निलंबित की जा सकती है। इतना ही नहीं अन्य विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह