सतना के पीएम श्री स्कूल सितपुरा की बाल वाटिका में जहरीली गाजर घास के बीच बच्चों की पढ़ाई सामने आई। 21 में केवल 5 बच्चे उपस्थित मिले, प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती पर भी सवाल उठे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए शुरू की गई बाल वाटिका की तस्वीर पीएम श्री शा.विद्यालय सितपुरा में चिंताजनक नजर आ रही है। प्राथमिक विभाग के मासूम बच्चे ऐसे परिसर में पढ़ाई करते दिखाई दे रहे हैं, जहां चारों ओर जहरीली गाजर घास फैली हुई है। यही नहीं, परिसर में जहरीले जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया कि मंगलवार को बीआरसी कुलदीप सिंह मौर्य, एपीसी नीलम कुशवाहा एवं जन शिक्षक रवि शंकर तिवारी द्वारा निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर और बाल वाटिका के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा गया। बाल बाटिका में बच्चों की उपस्थित बहुत कम रही। बताया गया कि यहा 21 बच्चें दर्ज हैं लेकिन उपस्थिति सिर्फ 5 की ही रही।
एक शाला, एक परिसर... फिर भी व्यवस्थाओं पर सवाल
पीएम श्री हायर सेंकड्री विद्यालय सितपुरा में प्राथमिक विभाग का संचालन एक शाला, एक परिसर के तहत किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छोटे बच्चों के लिए बाल वाटिका में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी की व्यवस्था की गई है, लेकिन विद्यालय परिसर की स्थिति बच्चों के अनुकूल नजर नहीं आ रही है। जहरीली गाजर घास की मौजूदगी न केवल स्वच्छता बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता का विषय है।
प्रशिक्षित शिक्षकों से नहीं कराई जा रही पढ़ाई
मामले में एक और सवाल यह उठ रहा है कि बाल वाटिका के लिए जिन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है, उनसे ही बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी नहीं कराई जा रही है। आरोप है कि विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रशिक्षित शिक्षकों का उपयोग बाल वाटिका शिक्षण में नहीं किया जा रहा। इससे प्रशिक्षण व्यवस्था और उसके उद्देश्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ये हाल किसी एक बाल बाटिका के नहीं बल्कि सतना-मैहर जिले की अन्य बाल बाटिकाओं के भी हैं।
मासूमों की सुरक्षा सबसे जरूरी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, आनंददायी और अनुकूल वातावरण में सीखने का अवसर देना है। ऐसे में जहरीली गाजर घास के बीच मासूमों का बैठना व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है। विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई कराने के साथ-साथ जहरीले पौधों और संभावित जहरीले जंतुओं से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।
सतना के परसमनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, स्टाफ, जनरेटर और संसाधनों की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश में खराब रास्ता गंभीर मरीजों के लिए जोखिम बढ़ाता है, 85 गांव प्रभावित हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनालॉग पनीर पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। अब प्रदेश में इसके उत्पादन और बिक्री पर सख्त कार्रवाई होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह