सतना में हल्की बारिश के बाद बिजली व्यवस्था चरमराई, 500 शिकायतें दर्ज। कई इलाकों में ब्लैकआउट, लाइन फाल्ट और उपकरण जले। करंट से गोवंश की मौत पर लोगों में आक्रोश बढ़ा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
हल्की बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। महज कुछ देर की बारिश के बाद ही आधे शहर में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बारिश शुरू होते ही शहर संभाग में बिजली से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगीं। महज दो घंटे के भीतर ही फ्यूज आॅफ कॉल (एफओसी) में करीब 500 शिकायतें दर्ज हो गईं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बिजली विभाग का अमला देर रात तक मेंटेनेंस कार्य में जुटा रहा।
25 से अधिक स्थानों पर डीओ उड़े
मेंटीनेंस एई कुलदीप मिश्रा ने बताया कि शहर के 25 से अधिक स्थानों पर डीओ (डिस्कनेक्शन) उड़ने की शिकायतें सामने आईं, वहीं नजीराबाद इलाके में एक बिजली खंभे में आग लगने से हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर 33 केवी और 11 केवी के सभी फीडरों को करीब एक घंटे तक बंद रखना पड़ा, जिससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बारिश और तेज हवा के चलते कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली तारों पर गिर गईं, जिससे 10 से ज्यादा स्थानों पर लाइन फाल्ट की समस्या उत्पन्न हुई। इसके अलावा, कई इलाकों में लो वोल्टेज की शिकायतें भी सामने आईं, जिससे घरेलू उपकरणों के संचालन में दिक्कतें आईं।
इलेक्ट्रिक उपकरण जलने की शिकायत
हालात इतने खराब रहे कि शनिवार को भी कई उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बहाल न होने की शिकायत करते रहे। बांस नाका क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर फाल्ट होने से वहां के लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा सिंधी कैंप, भरहुत नगर, मुख्तियार गंज, धवारी, बगहा, पतेरी इलाकों में बिजली रात भर आंख-मिचौली खेलती रही। पतेरी चौराहे में कजरिया टाइल्स के सामने एलटी लाइन टूट कर गिर गई थी। इसके अलावा पतेरी स्थिति वार्ड 29 में कई घरों के एसी, फ्रिज, इन्वर्टर, पंखे आदि इलेक्ट्रिक उपकरण जलने की शिकायत की गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर बार हल्की बारिश में इस तरह की समस्या सामने आना बिजली विभाग की लापरवाही को दशार्ता है। लोगों ने मांग की है कि मानसून से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।
बिजली पोल में उतरे करंट से गोवंश की मौत, लोगों में आक्रोश
सतना। जिले के सरला नगर रोड स्थित कचहरी के सामने शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैल जैसे ही बिजली पोल के पास पहुंचा, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि वह मौके पर ही तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करना चाहते थे, लेकिन करंट के खतरे के कारण कोई भी उसके पास नहीं जा सका। कुछ ही देर में बैल ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने बिजली कंपनी की लापरवाही पर जमकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि शहर में कई जगह खुले ट्रांसफार्मर और झूलते बिजली तार लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सूचना मिलने पर बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद सुधार कार्य शुरू किया गया, ताकि आगे किसी अन्य प्रकार की दुर्घटना न हो। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में बिजली व्यवस्था की नियमित जांच कराई जाए और खुले व जर्जर बिजली ढांचे को जल्द दुरुस्त किया जाए, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
खराब मौसम के कारण अचानक फॉल्ट बढ़ गए थे, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए टीमों को लगातार मैदान में लगाया गया है और जल्द ही सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
मृगेंद्र सिंह चंदेल, डीई सिटी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।