सतना के निजी अस्पताल में एंडोस्कोपी के दौरान 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझाइश देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की सहमति दिलाई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार धवारी गली नंबर-2 निवासी विश्वनाथ सिंह (74 वर्ष) पिता सूर्यवली सिंह की तबीयत बिगड़ने पर दो दिन पहले परिजनों ने उन्हें शहर के दीवित हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार की शाम करीब 4 बजे डॉ. ललन सिंह मरीज को एंडोस्कोपी कराने के लिए ले गए। आरोप है कि प्रक्रिया के दौरान मरीज के दाहिने हाथ की नस कट गई, जिससे लगातार खून बहने लगा।
इस दौरान डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि मरीज का शुगर लेवल अधिक होने के कारण खून बंद नहीं हो पा रहा है। परिजनों का कहना है कि इसी दौरान हालत बिगड़ती चली गई और कुछ देर बाद बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते रहे। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देते हुए बताया कि यदि डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप है तो सच्चाई सामने लाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराना आवश्यक होगा। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हो गए। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी। वहीं इस घटना ने एक बार फिर निजी अस्पतालों में इलाज की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सतना और मैहर सहित जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इंदौर में शुरू हुई डीजल की होम डिलीवरी सुविधा। व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर करें 200 लीटर तक डीजल। जानें कैसे काम करती है यह सुविधा और क्या हैं नियम।
सतना जिला अस्पताल में प्रसूता के गर्भस्थ शिशु की मौत पर परिजनों ने उपचार और सिजेरियन में देरी का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्रसूति सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
रेलवे ने बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान और महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश सहित कई उल्लंघनों पर जुर्माना बढ़ा दिया है। वहीं पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून से सतना और मैहर होकर नियमित चलेगी।
सतना में आयोजित नीट यूजी री-एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। फिजिक्स का पेपर कठिन रहा, जबकि एक छात्र केंद्र संबंधी गलत जानकारी के कारण परीक्षा से वंचित रह गया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठे।
मध्यप्रदेश में अपने लाजवाब स्वाद के लिए प्रसिद्ध रतलाम जिले की बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को अब राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गई है। इन दोनों उत्पादों को जीआई टैग मिल गया है। गराडू को मालवी गराडू के नाम से यह मान्यता मिली है।
मध्यप्रदेश में अब दुकानों का डिजिटल सत्यापन होगा। सड़क किनारे से लेकर हॉकर्स कॉर्नर और बड़े भवनों में खान-पान की दुकानों की जियो टैगिंग होगी। उसके बाद ही खाद्य लाइसेंस मिलेगा। खाद्य एवं सुरक्षा ने नए नियम लागू किए हैं जिसकी शुरुआत राजधानी भोपाल में होने जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दुकानदार को लाइसेंस मिल पाएगा।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप आज भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां 5 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कूनो नेशनल पार्क पहुँचकर चीता प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। भारत में अब 52 चीते हैं। राष्ट्रपति ने चीता कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की।
जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं से जनजातीय समाज के विकास और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह