सतना में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की जनसुनवाई में 134 लोगों ने अपनी समस्याएँ रखीं। नेत्रहीन छात्रा शामुंडी नेमा की आपबीती ने सभी को भावुक कर दिया। कलेक्टर ने समाधान का आश्वासन दिया। जगतदेव तालाब संरक्षण, जमीन विवाद, अवैध कब्जा और प्रमाण पत्र संबंधी मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सरकार ने आम जनमानस की तकलीफों को कम करने के लिए जनसुनवाई शुरू की है लेकिन कई मामलों में मैदानी अमले के समस्या निराकरण में संजीदगी न दिखाने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में ऐसे ही कई मामले सामने आए। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आये 134 आवेदकों से उनकी समस्यायें सुनी और अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, डिप्टी कलेक्टर बीके मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, अनुकंपा नियुक्ति, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, विद्युत समस्या, जमीन का कब्जा दिलाने, सीमांकन कराने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने, भरण-पोषण और संबल योजना के लाभ संबंधी आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे।
नेत्रहीन शामुंडी की आपबीती सुन पसीज गए कलेक्टर
मंगलवार को नेत्रहीन किन्तु साहसी शामुंडी नेमा भी समाधान की तलाश में कलेक्ट्रेट पहुंची। पांच साल की उम्र में मां-बाप का साया छूूटने व भाई के बिछड़ने के बाद भी शामुंडी ने हौसला नहीं खोया और पढ़-लिखकर जिंदगी संवारने के प्रयास किए लेकिन इस प्रयास में अब प्रमाण पत्र बाधा बन रहे हैं। डा. लालता प्रसाद खरे चैरिटेबिल ट्रस्ट चंद्राश्रय स्थित में रहने वाली नेत्रहीन छात्रा शांमुंडी नेमा लखनऊ स्थित डा. शकुंतला प्रसाद मिश्रा नेशनल ब्लांइड कालेज में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। स्कूली परीक्षा में सदैव प्रथम स्थान हासिल करने वाली शामुंडी ने बताया कि उसका न तो निवास प्रमाण पत्र बन रहा है और न ही जाति प्रमाण पत्र, जिसके कारण न तो उसे छात्रवृत्ति मिलती और न ही शासकीय योजनाओं का लाभ। शामुंडी के अनुसार वह मूल रूप से असम के गोवाहाटी की रहने वाली है। वर्ष 2006 में भाई दीपदास के साथ वह सतना पहुंची थी जहां उसे स्व. डा. लालता प्रसाद खरे ने मानवता का परिचय देते हुए उसे आश्रय दिया था। शामुंडी की बातें सुनकर कलेक्टर भी द्रवित हो उठे और उन्होंने आश्वस्त किया कि उसकी समस्या के समाधान का रास्ता निकाला जाएगा। कलेक्टर ने उसे खूब पढ़ लिखकर आगे बढ़ने का हौसला भी दिया।
जगतदेव तालाब को बचाइए
जनसुनवाई में जगतदेव तालाब के संरक्षण का मामला भी उठा। जन सुनवाई में फरियाद सुनाने पहुंचे प्रदुम्न द्विवेदी ने कलेक्टर से आग्रह किया कि आधे शहर के भूजल स्तर को नियंत्रित करने वाले जगतदेव तालाब को भू माफिया से बचाया जाए और संरक्षण व सौंदर्यींकरण कर शहर की इस विरासत को सहेजा जाए।
भटकता मिला ग्रामीण
नागौद तहसील अन्तर्गत डिलौरा निवासी राम किशोर दाहिया वारिसाना को लेकर भटकता मिला। उसने बताया कि उसकी आराजी को मुकुंदी कोटवार ने फर्जी वारिसाना तैयार कर अपने नाम करा लिया है लेकिन एसडीएम कई आवेदनों के बाद भी सुनने को तैयार नही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।