सतना रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण, सड़क तक फैले होटल-व्यवसाय और कोयले की भट्टियों से निकलते धुएं ने यातायात व्यवस्था प्रभावित कर दी है। नागरिकों को रोजाना जाम और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यातायात-अनुकूल बनाने के लिए नगर निगम द्वारा समय-समय पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। स्वच्छता और शहरी व्यवस्थाओं के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आती है। शहर की सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त सड़कों में शामिल पश्चिम मध्य रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से गुजरने वाले मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस मार्ग पर संचालित कई होटल, भोजनालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलेआम सडक तक अपना सामान और सामग्री फैलाकर रख रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि कई स्थानों पर दुकानों और होटलों का कारोबार सड़क की सीमा लांघकर सार्वजनिक मार्ग तक पहुंच गया है। यहीं नहीं होटलों द्वारा डंके की चोट पर अपनी कोयले की भट्टी को सडक ड्योड़ी तक फैलाकर ऐसा धुआं किया जाता है कि इस शहर में आने वाले यात्री स्वयं ही धुआं-धुंआ हो जाते हैं।
दिनभर जाम, राहगीर परेशान
रेलवे स्टेशन शहर का प्रमुख प्रवेश बिंदु होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद अतिक्रमण के कारण सडक की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है। नतीजतन दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और आम नागरिकों, यात्रियों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
क्या कहते हैं नियम?
सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा वर्जित: नगर निगम अधिनियम के अनुसार किसी भी व्यक्ति, दुकान, होटल या व्यावसायिक प्रतिष्ठान को सडक, फुटपाथ अथवा सार्वजनिक भूमि पर स्थायी या अस्थायी कब्जा करने का अधिकार नहीं है।
यातायात में बाधा दंडनीय: यदि किसी प्रतिष्ठान द्वारा सडक पर सामान रखकर आवागमन बाधित किया जाता है तो संबंधित निकाय उसे हटाने तथा दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए अधिकृत है।
स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य: खाद्य प्रतिष्ठानों को अपने परिसर और आसपास स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा, गंदगी या अव्यवस्था फैलाना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
प्रदूषण नियंत्रण की जिम्मेदारी: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा धुआं, दुर्गंध, अपशिष्ट या अन्य प्रदूषण फैलाने पर संबंधित विभाग कार्रवाई कर सकता है।
नगर निगम की जवाबदेही: सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखना स्थानीय निकाय की प्रमुख जिम्मेदारी मानी जाती है। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई अपेक्षित होती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।