सतना जिले की राशन दुकानों की आधिकारिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। 536 दुकानों में केवल 141 दुकानें ही नियमित एक्टिव रहीं। कई क्षेत्रों में पीओएस मशीनें बंद रहने से गरीब हितग्राहियों को राशन मिलने में भारी परेशानी हुई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा मई 2026 की जारी की गई आधिकारिक फेयर प्राइस शॉप लॉगिन और ट्रैकिंग रिपोर्ट ने सरकारी राशन वितरण प्रणाली का भंडाफोड कर दिया है। डिजिटल इंडिया और पारदर्शी वितरण के तमाम दावों के बीच, जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में सरकारी राशन की दुकानें खुलने की दर में जमीन-आसमान का अंतर देखा जा रहा है। जिले की कुल 536 दुकानों में 20 दिन से अधिक 141 दुकानों की मशीनों को लॉगिन किया गया। इस अंगूठा मशीन को लेकर मैहर जिला में दनादन कार्रवाई चल रहीं है लेकिन सतना में सब शांति है।
मझगवां और सतना नगर निगम ने संभाली साख
जनपद पंचायत मझगवां की 33 दुकानों और नगर निगम सतना की 31 दुकानों ने पूरे महीने में 20 दिनों से अधिक समय तक डिजिटल पीओएस मशीनों पर लॉगिन किया। जिससे साफ है कि इन क्षेत्रों के गरीब कार्डधारकों को समय पर और बिना भटके अनाज नसीब हुआ। रामपुर बाघेलान और नागौद जनपद में भी स्थिति नियंत्रण में रही जहां क्रमश: 23 और 21 दुकानें 20 दिनों से ज्यादा समय तक एक्टिव मोड में पाई गईं।
उचेहरा ब्लॉक में शॉर्ट-लॉगिन का खेल?
सरकारी रिपोर्ट का सबसे स्याह पहलू जनपद पंचायत उंचेहरा में देखने को मिला। यहां कि कुल 30 राशन दुकानें पूरे महीने में सिर्फ 6 से 10 दिन ही आॅनलाइन दर्ज की गईं। केवल 8 दुकानें ही ऐसी थीं जो 20 दिनों की सीमा को पार कर सकीं। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर अनाज आते ही कुछ दिनों के भीतर ही ‘स्टॉक खत्म’ का बोर्ड लगा देते हैं और मशीनों को बंद कर देते हैं, जिससे बचे हुए परिवारों को राशन के लिए अगले महीने का इंतजार करना पड़ता है।
छोटे नगर परिषदों की दुर्गति क्यों?
आंकड़े गवाह हैं कि बिरसिंहपुर, चित्रकूट, जैतवारा, कोटर और कोठी जैसे छोटे शहरी निकायों में सरकारी राशन व्यवस्था सुस्त होने की कगार पर है। चित्रकूट में सिर्फ 1 दुकान 1 से 5 दिन खुली। कोठी में मात्र 1 दुकान 16-20 दिन के लिए चालू हुई, बाकी दिन मशीनें पूरी तरह बंद रहीं। बिरसिंहपुर में सिर्फ 2 दुकानें 11-15 दिनों के ब्रैकेट में खुलीं, उसके ऊपर कोई रिकॉर्ड नहीं है। अधिकारियों का तर्क है कि यहां उपभोक्ताओं की संख्या कम है, इसलिए राशन जल्दी बंट जाता है। लेकिन भास्कर की पड़ताल कहती है कि यहाँ डीलरों की मनमानी और प्रशासनिक मॉनिटरिंग का अभाव ही असली वजह है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।