सतना जिले में रील बनाने के जुनून में युवाओं ने जान जोखिम में डाल दी। तेज रफ्तार कार से स्टंट करते समय बड़ा हादसा टला, पुलिस ने जांच शुरू कर संबंधित युवकों को चिन्हित किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर लाइक और कमेंट की चाहत ने युवा वर्ग को इस कदर दीवाना कर रखा है कि वे अपनी जान जोखिम में डालने से भी जरा सी भी नहीं हिचकते। इन रीलबाजों के कारण कई बार आमजन हादसे का शिकार हो जाते हैं। एक ऐसी ही घटना शनिवार को सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में सामने आई। रील बनाने के लिए चार दोस्त लग्जरी कार लेकर निकले, तूफानी गति में लग्जरी कार चलाते हुए स्टंटबाजी करने लगे। तभी वाहन का नियंत्रण चालक से हटा, अनियंत्रित लग्जरी कार रेलिंग तोड़ते हुए पुलिया में गिरने से बची। कार का आधा हिस्सा हवा में झूलने लगा।
जांच में जुटी पुलिस
टीआई नागौद अशोक पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाकर थाने लाया गया। जांच में पाया गया कि रील बनाने के लिए बिना नम्बर की लग्जरी कार से स्टंट करने वाले चारों लड़के डाम्हा गांव के रहने वाले हैं, वे शुक्रवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से वापसी के दौरान चारों लग्जरी कार को तूफानी गति से दौड़ाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे। कार सवार चारों दोस्तों को चिन्हित कर लिया गया है। इन चारों युवकों को थाने में तलब किया गया है।
कार में थे चार दोस्त
जानकारी के अनुसार हादसा जिले के नागौद थानान्तर्गत वसुधा गांव में वसुधा मंदिर के पास हुआ। बिना नम्बर की लग्जरी कार लेकर चार दोस्त तेजी से गाड़ी दौड़ा रहे थे। तेज रफ्तार में स्टंट बाजी कर मोबाइल फोन से रील के लिए वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार लग्जरी कार अनियंत्रित हुई। बताया गया कि अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग एकत्र हुए जिन्होंने सूझबूझ का परिचय देकर हवा में आधी लटक रही लग्जरी कार के अंदर फंसे चारों लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाला। कार से बाहर निकलने के बाद चारों मौके से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि अगर कार नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।