रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज से मुंबई और उधना जाने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस बनाने की मंजूरी दी है। सतना समेत प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
लंबी दूरी के यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और सुगम सफर देने की दिशा में रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रयागराज से मुंबई और गुजरात के लिए सतना रूट पर चल रहीं स्पेशल ट्रेनों में अब पारंपरिक नीले आइसीएफ कोचों की जगह अत्याधुनिक 'अमृत भारत एक्सप्रेस' के आधुनिक रैक लगाए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने पुराने कोचों को अपग्रेड करते हुए इस रूट की 2जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने की हरी झंडी दे दी है। हालांकि अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में कब से नियमित चलेगी इसकी तिथि जल्द ही घोषित करने की बातें कहीं जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि अभी सतना स्टेशन से लगभग आधा दर्जन अमृत भारत ट्रेनें गुजरती हैं।
इस तरह होगा ट्रेनों का संचालन
प्रयागराज-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस
स्पेशल ट्रेन संख्या 04151/52 प्रयागराज-एलटीटी को अब नियमित गाड़ी संख्या 20435/36 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। 20436 अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार शाम 6.10 बजे प्रयागराज से रवाना होकर शनिवार शाम 3.45 बजे एलटीटी पहुंचेगी। 20435 अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार शाम 5.20 बजे एलटीटी से प्रस्थान कर रविवार दोपहर 12.40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण स्टेशन पर होगा।
प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस
प्रयागराज जंक्शन-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस 04125/26 को नियमित कर अब 20437/38 प्रयागराज जंक्शन-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का दर्जा दिया गया है। 20437 अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार सुबह 5.20 बजे प्रयागराज से रवाना होकर मंगलवार सुबह 4.05 बजे उधना (सूरत) पहुंचेगी। वापसी में 20438 मंगलवार सुबह 6.45 बजे उधना से चलकर बुधवार सुबह 7.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
15 प्रतिशत से अधिक महंगा किराया
अमृत भारत रेक से चलने के बाद इस ट्रेन के किराये में क्या अंतर आएगा अभी इसकी सूची जारी नहीं हुई है। इसके स्लीपर कोच का किराया सामान्य मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत से 17 प्रतिशत अधिक महंगा होता है। बताया गया कि न्यूनतम दूरी 200 किलोमीटर तय है, जिसका बेस फेयर करीब 149 रुपये है, जबकि अन्य शुल्कों को मिलाकर यह सामान्य ट्रेन से थोड़ा अधिक बैठता है। हालांकि विशेष ट्रेन में पहले से ही सामान्य ट्रेनों से अधिक किराया होता है।
सिर्फ कंफर्म टिकट वाले ही कर सकेंगे यात्रा
अमृत भारत में आरएसी की जगह केवल कंफर्म टिकट वाले ही यात्रा कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों और पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लोअर बर्थ आवंटित की जाएगी। अमृत भारत ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल श्रेणी के कोच होंगे।

सतना के होटल चन्द्रब्यूह के कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव मिला। कमरे से शराब की 20 से ज्यादा खाली बोतलें, अधजली सिगरेट और दवाओं के रैपर मिले। पुलिस जांच जारी है।
गोविंदगढ़ तालाब में रिसाव की सूचना पर अमरपाटन विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। लाइन ऑफ एक्शन पूछने पर चीफ इंजीनियर से विवाद हुआ। बाद में अधिकारी ने माफी मांगी।
छुलहा गांव में 900 मीटर मुख्य रास्ता बंद होने और मुरुम नहीं डाले जाने से ग्रामीण दोबारा धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के बाद सड़क पर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज से मुंबई और उधना जाने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस बनाने की मंजूरी दी है। सतना समेत प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
सतना में सैम बच्चों की भूख जांच और दस्तक अभियान की कमजोर प्रगति पर कलेक्टर ने हर 15 दिन संयुक्त समीक्षा के निर्देश दिए। खाद, अपार आईडी और सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा हुई।
सतना में मलेरिया नियंत्रण अभियान के बावजूद नया पॉजिटिव मरीज मिला। छह माह में 22 मलेरिया और 32 डेंगू केस सामने आए। आठ ब्लॉकों के 41 गांव डेंजर जोन में हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण से जुड़े कई ऐतिहासिक प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश की तीन प्रमुख महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं को अगले पांच वर्षों तक निरंतर जारी रखने और उनके सुचारू संचालन के लिए 1,32,828 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
मध्यप्रदेश में चंबल अंचल के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे।
ग्वालियर के एडीजे कोर्ट में सिंधिया राजपरिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर सुनवाई हुई। त्रिपुरा राजघराने की प्रतिमा देवी की आपत्ति पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने जवाब दाखिल किया है। जानिए इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद की पूरी अपडेट।
भोपाल के समरधा जंगल में मिले एक साल के बाघ के शावक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। शुरुआती जांच में बड़े बाघ के साथ टेरिटोरियल फाइट (क्षेत्रीय वर्चस्व) को मौत की वजह माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह