सतना से दिल्ली और भोपाल के रेल किराए में हुए नए बदलावों के अनुसार, दिल्ली जाना अब तुलनात्मक रूप से सस्ता और भोपाल जाना महंगा पड़ेगा। 1 जुलाई से लागू हुई नई किराया व्यवस्था के अनुसार विभिन्न ट्रेनों और श्रेणियों में किराए में मामूली से लेकर उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सतना, स्टार समाचार वेब
1 जुलाई से लागू हुई नई किराया वृद्धि के बाद सतना से भोपाल और सतना से दिल्ली के बीच रेल किराए में आए बदलावों को लेकर एक खास बात सामने आई है।
एसी फर्स्ट क्लास में सतना से भोपाल की यात्रा के लिए 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सतना से दिल्ली के किराए में सिर्फ 15 रुपए का इजाफा हुआ है। रेवांचल एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में पांच रुपए तो फर्स्ट एसी में 100 रुपए का किराया बढ़ा है। जबकि रीवा-आनंद विहार दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन में सतना से दिल्ली तक के किराया स्लीपर श्रेणी में 10 रुपए तो फर्स्ट एसी में 15 रुपए की वृद्धि हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सतना से रानी कमलापति स्टेशन के बीच तक के सफर में एसी चेयरकार में 10 रुपए तो एग्जीक्यूटिव क्लास में 15 रुपए की वृद्धि हुई है। सतना से कटनी स्टेशन तक का मेल, एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों में किराया यथावत है। जबलपुर, भोपाल, दिल्ली स्टेशन तक के किराए में 5 रुपए की वृद्धि की गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे मंत्रालय के लागू नियमों के अनुसार जीएसटी रूल लागू रहेगा। कार्यान्वयन संशोधित किराया 1 जुलाई को या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। इस तिथि से पहले जारी किए गए टिकट बिना किसी किराया समायोजन के मौजूदा किराए पर वैध रहेंगे।
इधर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
एसी श्रेणियों (मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनें) के लिए एसी चेयर कार, एसी 3-टियर/3-इकोनॉमी, एसी 2-टियर और एसी प्रथम/एग्जीक्यूटिव श्रेणी/एग्जीक्यूटिव अनुभूति में 02 पैसे प्रति किमी किराया संशोधन किया गया है। राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच ट्रेन सेवाओं पर भी संशोधित श्रेणी वार किराया संरचना के अनुसार लागू होता है।
इस तरह किराए में हुआ बदलाव

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में भावांतर योजना में सोयाबीन के भुगतान और एमएसपी पर गेहूं खरीद व्यवस्था का जिक्र करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ डेमो के रूप में बड़वानी से मुरैना तक 7 मई-2026 को चक्काजाम करेंगे।
मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग संघ प्रदेश अध्यक्ष व आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मणों की बेटियों पर दिए गए विवादित बयान की फाइल अब तक कोर्ट नहीं पहुंच पाई है।
पुलिस, बाल कल्याण समिति सहित अन्य विभागों की टीमों को ने उज्जैन और नागदा स्टेशनों पर रेस्क्यू अभियान चलाया। उज्जैन स्टेशन पर सर्चिंग के दौरान टीम ने 4 बच्चों को सुरक्षित किया। नागदा स्टेशन पर सर्चिंग के दौरान 22 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।
नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 23 लोगों को बचाया जा चुका है। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान जब एक मां का शव उसके चार साल के मासूम बेटे को सीने से लगाए मिला, तो वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप उठी।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। भोपाल, सतना और बालाघाट में बारिश हुई, जबकि टीकमगढ़ में ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के स्कूलों में करीब 10 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए पोर्टल 3.0 पर प्रक्रिया शुरू। नए और पुराने आवेदकों के लिए प्रोफाइल अपडेट और दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'कृषि कर्मयोगी कार्यशाला' का शुभारंभ किया। किसान कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली परखी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 16 विभागों को एक साझा प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुजालपुर के हाटकेश्वर धाम में पं. कमल किशोर नागर की श्रीमद्भगवत् कथा में शामिल हुए। उन्होंने सनातन संस्कृति, गौसेवा और भावी पीढ़ी के संस्कारों पर जोर दिया।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मुरैना में तोमर परिवार के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। उज्जैन में दुल्हन पक्ष को भी सूचना दी गई।