सतना स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम, आईएसबीटी परिसर किराया और कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर एवं सतना स्मार्ट सिटी के चेयरमैन डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में सोमवार को सतना स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कार्यपालन संचालक (ईडी) शेर सिंह मीणा, सीएफओ सत्यम मिश्रा, अधीक्षण यंत्री एस.के. सिंह, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्वेतांक चौरसिया, कंपनी सेक्रेटरी अभिषेक गुप्ता, सहायक यंत्री अजय गुप्ता, उत्कर्ष सिंह, लेखपाल चंद्रमणि द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम एवं कमांड एंड कंट्रोल सेंटर परियोजना के लिए निविदा तैयार कर कार्य प्रारंभ करने का निर्णय भी बोर्ड ने लिया। बैठक में सतना स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने के लिए कार्यपालन संचालक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जहां यातायात का दवाब ज्यादा वहां प्राथमिकता से करें कार्य
शहर में चल रहे सड़क निर्माण एवं रिस्टोरेशन कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक है, वहां निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सतना स्मार्ट सिटी को अन्य विभागों की विकास परियोजनाओं के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट के रूप में कार्य करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक का संचालन कंपनी सेक्रेटरी अभिषेक गुप्ता ने किया।
किराए पर दी जाएगी आईएसबीटी परिसर की कैंटीन
बैठक में नवनिर्मित आईएसबीटी परिसर में संचालित होने वाली कैंटीन, डोरमेट्री, कमरों तथा कम्युनिटी हॉल एवं उससे संबंधित दुकानों को लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित शासकीय दरों पर मासिक किराए पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।