सतना के विद्याश्री साल्वेंट प्लांट में लगी भीषण आग में ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद सुरक्षा मानकों और प्लांट संचालन को लेकर जांच शुरू हुई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना नदी के आगे अमरपाटन रोड पर स्थित विद्याश्री साल्वेंट प्लांट (आॅयल मिल) में सोमवार की रात आग लगने से आॅपरेटर आग में जिंदा जल गया। एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया। आॅयल मिल में आग लगने की घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए कलेक्टर के द्वारा संयुक्त जांच दल गठित किया गया है। मंगलवार को मृत आॅपरेटर के शव का पीएम डाक्टर पैनल ने किया। इसके पूर्व मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
दो कर्मचारी फंस गए थे अंदर
सिटी कोतवाली अन्तर्गत सतना नदी के आगे अमरपाटन रोड पर भटनवारा के नजदीक विद्याश्री साल्वेंट प्लांट (आॅयल मिल) में धान की भूसी से राइस ब्रान आॅयल बनाया जाता है। सोमवार की रात 7.30 बजे के करीब अचानक आग भड़क गई। धान की भूसी और आॅयल की वजह से आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। आग लगने के समय मिल में चार से पांच कर्मचारी मौजूद थे जो जान बचाने के लिए भागे। कुछ सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन आॅपरेटर दिलावर सिंह परिहार और मुन्नू केवट अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग से झुलसे मुन्नू को बाहर निकाल लिया था लेकिन दिलावर आग की लपटों में घिर गया। आग से वह मौके पर ही जिंदा जल गया। ढाई घंटे की कोशिश के बाद जिंदा जले आॅपरेटर को शव बाहर निकाला जा सका था। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम सिटी राहुल सिंलाड़िया, एसडीएम उचेहरा सोमेश द्विवेदी, सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान, टीआई कोतवाली रावेन्द द्विवेदी, टीआई कोलगवां सुदीप सोनी, टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार रात को ही मौके पर पहुंच गए थे।
मुआवजे के लिए कई दौर में हुई बातचीत
आॅपरेटर दिलावर की मौत से आक्रोशित परिजनों के अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह और प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार मुआवजा की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस और प्रशासनिक अमले के द्वारा उचित मुआवजा दिलाने के लिए कई दौर की बातचीत की गई, अंतत: रात 3.30 बजे के करीब 15 लाख रुपए और अंत्येष्टि के लिए प्रशासन की तरफ से 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ था।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
कलेक्टर सतीश कुमार एस के द्वारा संयुक्त जांच दल गठित किया गया है जिसमें एसडीएम, उद्योग केन्द्र के जीएम, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेंटर के अधिकारी, एमपीईबी के प्रतिनिधि, सीएसपी व अन्य लोगों को शामिल किया गया है। जांच के लिए ननि के फायर अधिकारी की भी मदद ली जाएगी। संयुक्त जांच दल के द्वारा पता लगाया जाएगा कि आॅयल मिल में सुरक्षा के मापदंडों का पालन हो रहा था कि नहीं। आग से बचने के उपाय किए गए थे, आग लगने के बाद आपात स्थिति में यहां पर कार्यरत लोगों को बाहर निकालने का रास्ता था कि नहीं। मिल का संचालन नियमों के विपरीत तो नहीं हो रहा था। गौरतलब है कि आयल मिल सतना के सौरभ जैन की है, इसका संचालन लखनऊ के कारोबारी वीरेन्द्र प्रधान के द्वारा किया जा रहा है। टीआई कोतवाली ने बताया कि मृतक की पीएम रिपोर्ट अभी प्राप्त नही हुई है। पीएम रिपोर्ट व संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट मिलने पर विधि अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।