सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
गुरूवार की रात स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों और संचालक व मैनेजर के बीच झगड़े के बाद जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलने पर आधी रात पुलिस स्पा सेंटर पहुंची। चैनल गेट में ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर लड़कियों को बाहर निकाला गया। स्पा सेंटर में कार्यरत लड़कियों ने स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर पर अभद्रता करने के आरोप लगाए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली अन्तर्गत खजुरी टोला में आयुष्मान अस्पताल के नजदीक स्पा स्टेशन के नाम से स्पा सेंटर का संचालन काफी समय से हो रहा है। गुरूवार की रात स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों ने डायल- 112 में शिकायत की। इन्होंने स्पा सेंटर के संचालक व मैनेजर पर आरोप लगाए। सूचना मिलने पर देर रात डायल- 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने चैनल गेट का तोड़ा ताला
कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरूवार की रात 12.30 बजे के करीब डायल 112 में इवेंट मिला कि खजुरी टोला के पास संचालित स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों और यहां के संचालक और मैनेजर के बीच विवाद है। स्पा सेंटर में हंगामे की स्थिति निर्मित है। सूचना पर डायल- 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियां चैनल गेट के अंदर थीं। गेट में ताला लगा हुआ था। युवतियों ने पुलिस को बताया कि गेट में लगे ताले की चाबी मैनेजर के पास है। वह स्पा सेंटर के संचालक के साथ ऊपरी मंजिल में सो रहा है। पुलिस ने चैनल गेट का ताला तोड़कर बाहर निकाल कर पूछताछ की।
शिकायत न मिलने पर समझाइस देकर छोड़ा
चैनल गेट का ताला तोड़े जाने पर स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियां बाहर आई और उन्होंने पुलिस को बताया कि वह असम की रहने वाली हैं, स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने फोन कर स्पा सेंटर के संचालक को मौके पर बुलाया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों ने कोई शिकायत नहीं की। लिहाजा संचालक और मैनेजर को समझाइस देकर छोड़ दिया गया है।

रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शहर की सड़कों और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समयसीमा तय की। अधिकारियों को गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सतना जिले में 99 प्रतिशत पुस्तकें पहुंचने के बावजूद विद्यार्थियों तक केवल 86 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों का वितरण हो सका। एक लाख से अधिक किताबें अब भी लंबित हैं, जिस पर डीपीआई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा होगी।
मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इंदौर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है, तो वहीं भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
सतना जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया मशीनों की लगातार खराबी से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। विशेषज्ञों ने चेताया कि स्थायी समाधान नहीं हुआ तो रूटीन सर्जरी प्रभावित होकर स्वास्थ्य सेवाएं संकट में पड़ सकती हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह