सतना में स्ट्रीट डॉग्स का खतरा बढ़ा, जनवरी से अगस्त तक 12,100 डॉग बाइट मामले सामने आए। मैहर में भी 3,500 से अधिक केस दर्ज, स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर से लेकर गांव तक स्ट्रीट डॉग्स के हमले का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि जिला अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक लोग एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने पहुंच रहे हैं। अस्पताल से मिले आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष सतना जिले में जनवरी से अगस्त 2026 के बीच अकेले कुत्तों के काटने के 12 हजार 100 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। खतरा सिर्फ कुत्तों तक सीमित नहीं रहा, इसी अवधि में 501 लोगों को बिल्ली और 400 लोगों को बंदर ने काटा। जबकि अन्य जानवरों के हमले के 99 मामले भी सामने आए। अर्थात एक हजार लोगों को अन्य जानवरों ने अपना शिकार बनाया। वहीँ मैहर में इसी अवधी में 3500 से अधिक मामले डॉग बाइट के आए। बढ़ते मामलों ने रेबीज से बचाव को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा दिया है। राहत की बात यह है कि जिला अस्पताल एवं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एआरवी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। गौरतलब है कि हाल ही में एक स्ट्रीट डॉग्स द्वारा दो दिन में 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया गया था जिसके बाद जिला अस्पताल में रात भर पीड़ित अपना इलाज कराने पहुंच रहे थे। शहर में इस समय स्ट्रीट डॉग्स का बड़ा खौफ है लेकिन जिम्मेदार संस्था इस समस्या का निदान करने में असमर्थ दिख रही है।
13 हजार के करीब वैक्सीन स्टॉक में
स्वास्थ्य विभाग के पास रैबीज वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, मौजूदा समय में जिला अस्पताल के स्टोर में 7 हजार 200 डोज और सीएमएचओ स्टोर में 6 हजार के करीब वायल उपलब्ध हैं। सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य संस्थान में साल भर में 30 हजार डोज रैबीज वैक्सीन की खपत होती है एवं वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जाती है।
37 स्वास्थ्य केन्द्रों में एआरवी उपलब्ध
जिला अस्पताल के साथ जिले के 37 स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) उपलब्ध हैं। शहरी क्षेत्र में 5 स्वास्थ्य संस्थाओं में रामपुर बाघेलान में 6, सोहावल में 7, उचेहरा में 4, मझगवां में 10, नागौद में 5 स्वास्थ्य संस्थाओं में एआरवी वैक्सीन उपलब्ध हैं।
घाव को साबुन से करें साफ
रैबीज प्रोग्राम के नोडल आफीसर डॉ. प्रदीप गौतम ने बताया कि डॉग बाइट के बाद सबसे पहले घाव को साबुन और साफ पानी से साफ करना चाहिए। इस्तेमाल की हुई साबुन को फेंक देना चाहिए। झाड़फूंक में न पड़कर 24 घंटे के अंदर नजदीकी अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवाना चाहिए। जरा सी लापरवाही आगे जानलेवा हो सकती है।
आज जिला पशु चिकित्सालय में कुत्ते-बिल्लियों का होगा टीकाकरण
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला पशु चिकित्सालय, कृष्णा नगर में जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसमें कुत्ते और बिल्ली सहित पालतू एवं आवारा पशुओं का रेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने लोगों से अपने पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है। पशु चिकित्सकों ने बताया कि रेबीज से बचाव संभव है और इसके लिए जागरूकता के साथ समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। पालतू पशुओं के नियमित टीकाकरण से न केवल उन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है, बल्कि मनुष्यों में संक्रमण का खतरा भी कम किया जा सकता है।
एंटी रैबीज वैक्सीन की डिमांड रोज बढ़ रही है, जिला अस्पताल में अलग से वैक्सीन लगवाने की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल के पास वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। डॉग बाइट या अन्य जानवरों के काटने को नजरअंदाज न करें, तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं।
डॉ. अमर सिंह, सिविल सर्जन जिला अस्पताल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह