सतना शहर की पॉश कॉलोनी चाणक्यपुरी में व्यापारी भागवत गुप्ता के घर पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के पीछे विवादित जमीन के पुराने केस और गैंग के बदले की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में पांचों आरोपी कैद हुए। एफएसएल टीम जांच में जुटी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर की सुरक्षित मानी जाने वाली चाणक्यपुरी कॉलोनी में शनिवार की सुबह पांच नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। जांच के दौरान कई खाली खोखे मिले, सीसीटीवी कैमरे में पांच बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है।
घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं
भागवत गुप्ता विवादित जमीन का कारोबारी बताया जाता है। तकरीबन तीन साल पहले पुष्पराज कॉलोनी में पुष्करणी पार्क के पीछे मैरिज गार्डन की जमीन पर कब्जा करने के लिए भागवत ने यूपी से पुुरुष और महिला बाउंस बुलाए थे। मैरिज गार्डन की जमीन पर कब्जा करने फर्जी एसडीएम भी खड़ा कर लिया था। यूपी से बुलाए गए बाउंसरों और गुंडों के दम पर भागवत ने आधी रात बुल्डोजर चला कर मैरिज गार्डन समेत कई घरों को ध्वस्त कर दिया था। इस मामले मेें भागवत और उसके बेटो को जेल भ्ोज दिया गया था। यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में दूसरे पक्ष पर भी अदालत के निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुई थी। न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण की गवाई शुरू हो चुकी है। चर्चा है कि इस प्रकरण को प्रभावित करने के लिए कहीं सुनियोजित तरीके से फायरिंग की घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया। वहीं यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि रुपए देकर यूपी के जिन बाउंसरों को बुलाया गया था उनसे जो बातचीत की गई थी वह पूरी न हुई हो, सो इसका बदला लेने यूपी से आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया हो। पुलिस के द्वारा घटना से जुड़े तमाम बिंदुओं की जांच की जा रही है।
एफएसएल टीम के साथ पहुंचे टीआई
दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी आशुतोष गुप्ता ने मातहत पुलिस कर्मियों को मामले की जांच कर जल्द से जल्द घटना को सुलझाने के निर्देश दिए। टीआई कोलगवां सुदीप सोनी पुलिस बल और एफएसएल अधिकारी डा. महेन्द्र सिंह के साथ घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। जांच के दौरान चार खाली खोखे मिले। टीआई श्री सोनी ने गुप्ता परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत कर घटना के संंबंध में जानकारी जुटाई। अंदेशा जताया जा रहा कि पुष्करर्णी पार्क के पास स्थित मैरिज गार्डन की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद से फायरिंग की घटना का कनेक्शन हो सकता है।
सबने कपड़े से छिपा रखा था चेहरा
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कोलगवां थानान्तर्गत चाणक्यपुरी कॉलोनी निवासी भागवत प्रसाद गुप्ता और उनके परिवार के सदस्य घर पर थे। सुबह 9 बजे 9.30 बजे के बीच बदमाश इनके घर पहुंचे। बदमाशों ने दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही श्री गुप्ता और उनके परिवार के सदस्य अंदर भागकर जान बचाई। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच में पांच बदमाश आते हुए दिख रहे हैं, सभी ने चेहरे को कपड़े से छिपा रखा है। कई ने टोपी लगा रखी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।