सतना शहर में सर्किट हाउस चौक, भरहुत मोड़, सेमरिया चौक और बिरला रोड जैसी मुख्य सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। सुबह से रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जबकि पुलिस और प्रशासन इस समस्या पर गंभीर नहीं दिखते। विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स भी इस मुद्दे पर चुप है, जिससे शहरवासियों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
एक ओर शहर को स्मार्ट लुक देने की कवायदें की जा रही हैं तो दूसरी ओर शहर की सड़कें व गलियां दुकानें बनती जा रही हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि सड़क पर चलने वाले कारोबार को लेकर जिम्मेदारों ने आंखें मूंद ली है, जिसका खामियाजा उन राहगीरों व वाहन चालकों को भोगना पड़ता है जो इन सड़कों से गुजरते हैं। बीते दिनों सर्किट हाउस चौक की ऐसी ही लचर यातायात व्यवस्था ने डा. आरएन सोनी की जान ले ली जिसकों लेकिर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक व आईएमए भी नाराजगी जाहिर कर चुका है।
अतिक्रमण से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था की सेहत
शहर की सड़कों को अतिक्रमित कर दुकान चलाने की कोशिशों ने शहर के विभिन्न चौराहों व गलियों की यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया है। यहां की चौड़ी सड़कों व फुटपाथों पर फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता , ठेले-खोमचे, वाहन मेकैनिक समेत विभिन्न कारोबारियों का कब्जा है। दिन निकलते ही ये अस्थायी दुकानें सड़कों पर सज जाती हैं, जिसका असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। खासकर सर्किट हाउस चौक से निकलने वाली गलियों के हाल बेहाल हैं। सर्किट हाउस चौक से विंध्य चेंबर एंड कामर्स कार्यालय वाली गली में तो आधी सड़क तक पसरी दुकानें पैदल चलना भी दूभर कर देती हैं। इस गली में मोटर पार्ट्स व व्हीकल एक्सेसरीज की कई दुकाने हैं जिनके संचालकों ने अपना तामझाम सड़क तक फैला रखा है। इनके द्वारा सामान तो दुकान से बेचा जाता है लेकिन मरम्मत सड़क पर की जाती है। इस प्रकार से एक ओर वाहन की मरम्मत होती है तो दूसरी ओर ओवरब्रिज की तरफ इसी सड़क पर फुटपाथी दुकानदारों ने व्हीकल डेकोरशन व नेम प्लेट की दुकानें खोलकर यातायात को अराजक बना दिया है। हालंकि इन दिनों नाली निर्माण का काम होने के कारण मरम्मत का काम भी दूसरी तरफ होने लगा है। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक इस सड़क का यातायात बेहद अराजक हो जाता है और हर आधे घंटे में जम लगने से राहगीरों को परेशानी होती है।
यहां की सड़कों पर कारोबार
सर्किट हाउस चौक के अलावा भरहुत मोड़, सेमरिया चौक व बिरला रोड की आधी सड़क पर दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है, जिसके चलते यातयात नियंत्रण के लिए बनाया गया फ्लाईओवर भी ट्रैफिक व्यवस्था के लिहाज से प्रासंगिक नहीं हो पाया। इसी प्रकार अस्पताल चौक, खेरमाई रोड, व अस्पताल चौक से कृष्णनगर की ओर जाने वाली सड़क ऐसी ही दुकानों के चलते गुजरना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा नागौद रोड में विराट नगर स्थित रिलायंस माल के पास पार्किंग न होने से भी सड़क में खड़े वाहन दुश्वारियां पैदा करते हैं।
पुलिस राजमार्ग तक सीमित, चेंबर को फिक्र नहीं
दिलचस्प बात यह है कि सर्किट हाउस से मुख्तयार गंज की ओर आने वाली सड़क में जाम व अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यपारियों की प्रतिनिधि संस्था विंध्य चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारी भी चुप हैं जबकि वे भी इसी सड़क मार्ग की बाधाओं को लांघकर कार्यालय पहुंचते हैं। हैरानी है कि जन सरोकार के विषयों को उठाने की पहचान रखने वाले विंध्य चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारी शहर की विभिन्न सड़कों पर पसरे अस्थायी अतिक्रमण को लेकर क्यों चुप हैं, यह रहस्य का ही विषय है। उधर यातायात पुलिस भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में बाधक बन रही अतिक्रमित दुकानों को लेकर संजीदा नही है। यदि ऐसा होता तो पुलिस स्वयं यातायात व्यवस्था को बेपटरी करने वाली दुकानों को हटाने की पहल करती और संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर कार्रवाई करती। पुलिस केवल राजमार्गों में चालानी कार्रवाई तक ही सिमटकर रह गई है।
सड़क के किनारे दुकानदारी करने वाले बीच सड़क तक दुकान फैला देते हैं जिससे राहगीरों को भारी दिक्कत होती है। प्रशासन इस पर ध्यान दे तभी यातायात सुधरेगा।
सौरभ सोनी, दवा विक्रेता
सड़कों के अतिक्रमण ने पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को चौपट कर दिया है, हादसे हो रहे हैं लेकिन इन पर अंकुश लगाने के प्रति प्रशासन संजीदा नहीं है इससे लोगों की तकलीफ बढ़ गई है।
शुभम द्विवेदी, व्यवसायी
दुकान में सामान रखकर सड़क पर दुकानदारी करना शहरवासियों को महंगा पड़ रहा है, हर गली की सड़क अतिक्रमित है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बंटी मिश्रा, व्यवसायी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।