सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मजदूरी के लिए साथ ले गए, अधेड़ ने काम किया, मजदूरी मांगी तो शराब पिलाई फिर पीट-पीट कर अधमरा कर फेंक दिया। सुबह अधेड़ गंभीर अवस्था में परिजनों को पड़ा मिला। घायल अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उचेहरा पुलिस के द्वारा मारपीट कर अधेड़ की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रविवार शाम निकला था घर से
जानकारी के अनुसार उचेहरा थानान्तर्गत हत्थाबाबा निवासी ज्ञान चौधरी पिता सुकरू चौधरी 65 वर्ष रविवार को घर पर था। शाम के वक्त देवलाल चौधरी और समयलाल चौधरी घर आए, दोनोे ज्ञान को ट्रैक्टर से गेहूं की बोरियां उतरवाने साथ ले गए। रात होने पर ज्ञान घर लौटकर नहीं आया। लिहाजा चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
पुलिया के पास मिला
रात को घर न लौटे ज्ञान की तलाश परिजनों ने शुरू की। सोमवार की सुबह 6 बजे के करीब वह बाईपास में पुलिया के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल उचेहरा अस्पताल ले गए। सूचना दिए जाने पर उचेहरा पुलिस आई। घायल के बयान के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। दोपहर बाद घायल ज्ञान की तबियत बिगड़ी तब उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बेटी ने लगाया आरोप
मृतक के बेटी रोशनी चौधरी ने बताया कि इलाज के दौरान अस्पताल में पिता ने जानकारी दी कि उसे देवलाल और समयलाल गेहूं की बोरियां उतरवाने साथ ले गए। मजदूरी मांगने पर पहले शराब पार्टी के लिए कहा। शराब पिलाने के बाद मजदूरी मांगने पर गाली-गलौज की। विरोध किया तो दोनों ने मारपीट कर घसीटा। वहीं यह तथ्य सामने आया कि मृतक और आरोपी एक साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान आपस में विवाद हुआ। विवाद होने पर आरोपियों ने मृतक को धक्का दिया जिससे उसके सिर में घातक अंदरूनी चोट आई। उचेहरा टीआई सतीश मिश्रा ने बताया कि सुबह मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मृतक की मौत के बाद प्रकरण में धारा 103(1) का इजाफा कर दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।