विंध्य चेंबर के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सतना को व्यापारिक हब बताते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर दिया। व्यापार मेले की जमीन संबंधी तकनीकी अड़चन जल्द दूर करने का भरोसा दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि व्यापार के मामले में सतना का गौरवशाली इतिहास रहा है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सतना विंध्य का व्यापारिक हब रहा है और है भी, यहां व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। वर्तमान में भी विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र के विकास की अनेक संभावनायें है। उन्होंने कहा कि व्यापार को बढाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बढाना जरूरी होता है। मजूबत इन्फ्रास्ट्रक्चर होने से क्षेत्र में निवेश बढता है। इसके साथ ही पर्यटन, उद्योग, रोजगार की संभावनायें भी बढती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रविवार को विंध्य चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की नवनिर्वाचित कार्य समिति के शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
मेले के लिए जमीन में तकनीकी अड़चन
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने विंध्य चेम्बर आॅफ कामर्स द्वारा लगाए जाने वाले व्यापार मेले का जिक्र करते हुए कहा कि यह मेला ग्वालियर के मेले के समकक्ष है। मेले में जहां तक छूट का सवाल है तो वह आज नहीं तो कल अवश्य मिलेगा। जहां तक चेम्बर को मेले के लिए जमीन देने का सवाल है, सरकार इसके लिए राजी है। बस इसमें तकनीकी अड़चन आ रही है जिसे जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विंध्य चेम्बर एक जागरूक और प्रगतिशील समाज का प्रतिनिधित्व करता है। विंध्य व्यापार मेला प्रदेश में लगने वाले अन्य मेलों से कही कमतर नहीं है। मेले के सुदृढीकरण और विस्तार के लिए सतत प्रयास किये जायेंगे।
प्रदेश ने समझी विंध्य की अहमियत
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास की संभावनाओं और देश की प्रगति के योगदान में विंध्य क्षेत्र के योगदान का मूल्यांकन अब किया जा रहा है। पहले विकास के मामले में विंध्य के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था लेकिन आज प्रदेश ने विंध्य की अहमियत समझ ली है।
शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी
डिप्टी सीएम ने बीते दिनों जंतर-मंतर में हुए आंदोलन के दौरान विरोध के नाम पर पीएम के खिलाफ उपयोग की गई अमर्यादित भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमें जरूरत है कि हमारे बच्चे शिक्षित होने के साथ- साथ संस्कारित भी हों।
ये रहे मंचासीन
इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार,स्टार गु्रप के चेयरमैन रमेश सिंह, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव,चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, समाचार पत्र समूह के संचालक अजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, पूर्व चेम्बर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, द्वारिका गुप्ता, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री इंजीनियर मनोज कटारे ने किया।
सतना के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान : राज्यमंत्री
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि सतना को औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। सतना जिले के विकास का दायित्व हम सब के ऊपर है। इस जिम्मेदारी को सभी मिल-जुलकर निभाये। सतना जिले और औद्योगिक विकास के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का केन्द्र वहां का व्यापार और उद्योग होता है। सतना के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।राज्यमंत्री ने बताया कि रैगांव विधानसभा क्षेत्र में नयागांव में 17 करोड़ रुपए की लागत से इंडस्ट्रीयल एरिया की मूलभूत सुविधायें तैयार की जा रही है। रामपथ गमन मार्ग से जुडा होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टविटी बेहतर है।
शहर के विकास से चेम्बर खुश नहीं : सतीश
चेम्बर के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों से चेम्बर खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि लगभग 12 सौ करोड़ के कार्य हो चुके हैं लेकिन शहर विकसित नहीं हुआ। आज भी वर्षों से कई समस्याएं लंबित हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एक मंच पर बैठाकर उनका निदान किया जाना चाहिए।
मतभेद भुलाकर काम करे चेम्बर : सांसद
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सतना तेज गति से विकास करने वाला औद्योगिक जिला है। शहर की अपेक्षा पूरा जिला एक सम्पूर्ण औद्योगिक जिला बनें, इसके लिए छोटे उद्योग और रोजगार को प्राथमिकता देकर बढावा देने की जरूरत है। उन्होंने विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों को निर्वाचित होने पर बधाइयां देते हुए कहा कि सारे मतभेदों को भुलाकर कर्तव्य पथ पर एक साथ चलें। विकास के लिए सबके परामर्श और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के व्यापारिक संस्थाओं को सीआईआई से आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने की भी बात कही। कार्यक्रम में पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे।
मेरे लिए उप मुख्यमंत्री 'सीएम' मेले में दिलाएं छूट
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के डिप्टी सीएम से शहर विकास से जुड़ी कई सौगातों के साथ व्यापारियों के हित की मांगों को रखते हुए चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने कहा कि मेरे लिए उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ही मुख्यमंत्री हैं। मैं मांग करता हूं कि वे ग्वालियर की तरह सतना के व्यापार मेले में भी छूट दिलाएं।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालेन्द्र गौतम, उमेश सिंह लाला, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा,अशोक गुप्ता और चेम्बर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के अलावा 38 सहयोगी संस्थाओं के प्रमुख आदि मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।